तहसील दिवसो मे 211 शिकायत दर्ज 08 का मौके पर निस्तारण । जिलाधिकारी ने लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के वेतन रोके।
ग्रेटर नोएडा। जिलाधिकारी एवी राजामौली की अध्यक्षता मे सदर तहसील मे तहसील दिवस का आयोजन हुआ जिसमे कुल 48 शिकायते दर्ज हुई ओर जिनमे से 2 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया लेकिन अधिकारियो की लापरवाही की वजह से गत तहसील दिवसों की 9 शिकायतों का निस्तारण अभी तक नहीं किया गया, जिस पर जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों के वेतन रोकने के आदेश देते हुए निर्देशित किया कि तहसील दिवसों में आने वाली शिकायतों के निस्तारण में जो अधिकारी लापरवाही बरतेंगे और जिन अधिकारियों का तीन बार वेतन रोक दिया जाएगा, उनके द्वारा यदि उसके बाद भी निस्तारण नही किया जाता है तो उनके विरूद्ध विभागीय कार्यवाही की जाएगी। अवशेष शिकायतों में जिलाधिकारी ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को आगाह किया कि आगामी 15 दिनों के भीतर सभी शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित कराते हुए उसकी सूचना सम्बन्धित शिकायत कर्ता और तहसील में तत्काल प्रभाव से उपलब्ध करायी जाये। जिलाधिकारी ने तहसील दिवस के उपरान्त जिला स्तरीय अधिकारियों को मौके पर भेजकर पूर्व में निस्तारित की गई शिकायतों की गुणवत्ता की जांच भी कराई और रिर्पोट तहसील में सम्मलित करने के निर्देश दिश। इस जाॅच में क्रास चैकिंग कराई गई है। तहसील दादरी में अपर जिलाधिकारी (वि/रा) अच्छेलाल सिंह यादव की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन हुआ, जिसमें कुल 103 शिकायतें दर्ज हुई और 6 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही करा दिया इस अवसर पर उप जिलाधिकारी राजेश कुमार यादव तथा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। जेवर का तहसील दिवस उपजिलाधिकारी सतीश चन्द शुक्ल की अध्यक्षता में आयोजित हुआ, जहां पर 60 शिकायतें दर्ज हुई जिनमें 26 पुरानी शिकायतें भी लम्बित है। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ. प्रीतेन्द्र सिंह, मुख्य विकास अधिकारी आरपी मिश्रा, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. आरके गर्ग, उप जिलाधिकारी बच्चू सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी विनय कुमार सिंह, अधिशासी अभियन्ता ग्रामीण अभियन्त्रण सेवा एन. गिरी, जिला विद्यालय निरीक्षक ज्योति प्रसाद, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एके सिंह आदि अधिकारियों ने भाग लिया।
Comments are closed.