दिल्ली एनसीआर के ज्यादातर इलाकों में बुधव ार सुबह घने कोहरे की वजह से विजिबिलिटी 50 मीटर से नीचे

दिल्ली एनसीआर के ज्यादातर इलाकों में बुधवार सुबह घने कोहरे की वजह से विजिबिलिटी 50 मीटर से नीचे गिर गई है. ट्रेन और रेल सेवाएं घने कोहरे के चलते बुरी तरह प्रभावित हुई हैं. दिल्ली आने वाली 81 ट्रेनें लेट हुई हैं. जबकि दिल्ली से जाने वाली 16 ट्रेनों के समय पर असर पड़ा है. 3 ट्रेनें कैंसिल करनी पड़ी हैं.मौसम विभाग के मुताबिक इस समय बिहार झारखंड पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के तमाम इलाकों में घने कोहरे की वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. खास बात यह है कि कोहरा भले ही घना हो लेकिन तापमान अभी भी सामान्य के आस-पास ही बना हुआ है. ऐसा पूर्वानुमान है कि अगले 3 दिन 10 दिसंबर तक दिल्ली एनसीआर, पश्चिम उत्तर प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय और मणिपुर में कई जगहों पर बहुत ही ज्यादा घना कोहरा पड़ सकता है. इसके चलते मौसम विभाग ने स्थानीय प्रशासन को सतर्क कर दिया है. लोगों को सलाह दी गई है कि अगर बहुत जरूरी ना हो तो सफर करना निकले.

Leave A Reply

Your email address will not be published.