दिल्ली की आरडब्लूए के समूह यूनाईटेड् रेज़ीडेंटस आफ दिलली (यूआरडी) की नये प्रयास की शुरूआत

CN6037

मित्रों पिछले कई महीनों से दिल्ली की जनता दिल्ली सरकार, निगम के आपसी असहयोग को झेल रही है । जिसके परिणाम स्वरूप दिल्ली का विकास थम सा गया है ।इस विषय पर दिल्ली की आरडब्लूए के समूह यूनाईटेड् रेज़ीडेंटस आफ दिलली (यूआरडी) ने दिल्ली की विधानसभा स्तर की समस्याओं पर काम करते हुए एक नये प्रयास की शुरूआत की है जिसके तहतक्षेत्रीय विधायक व पार्षदों का समन्वय स्थापित कर आरडब्लूए व जनता के साथ प्रति माह एक बैठक की जायेगी । जिसमें पार्षद व विधायक अपने अपने विभागों की समस्या सीधे जनता से संवाद कर सुलझाने का प्रयास करें ना की एक दूसरे थोपे ।
इसकी शुरूआत तिमारपुर विधानसभा से की गई, यूआरडी की ओर से जिसमें विधायक व पार्षदों को बुलाया गया । जिसमेविधायक पंकज पुष्कर ने यूआरडी के इस प्रयास की सराहना करते हुए ये वादा किया कि वो हर पन्द्रह दिन में इस तरह की बैठक में अपने तहत आने वाले विभागों के अधिकारियों को साथ लेकर आयेंगे व क्षेत्र के विकास में भागीदार बनेंगे । उन्होंने कहा की उनकी अपनी सरकार से ख़ुद ये ही माँग है कि जो काम दिल्ली सरकार के तहत आते है कम से कम वो काम तो किये जाये ।

इस बैठक में आरडब्लूए ने क्षेत्रीय समस्याओं पर विधायक महोदय का ध्यान दिलाया ही अपितु ये शिकायत भी की वो क्षेत्र कम नज़र आते है व उनका फ़ोन नहीं उठाते है । जिसके जवाब में विधायक जी ने कहा की बैठकों व्यवस्ता के कारण कई बार वो फ़ोन नहीं उठा पाते जैसे अभी चल रही बैठक के दौरान उनका फ़ोन उनके पास नहीं है, मगर उन्होंने ये आश्वासन दिया की कोई भी उन्हें एसएमएस करें वो उस पर जवाब ज़रूर देंगे ।

यूआरडी (महासचिव) सौरभ गांधी ने इस अवसर पर आरडब्लूए को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप लोगों को ख़ुद कुछ समय निकाल कर इस तरह की बैठक का आयोजन अपनी-अपनी कालोनी में कराने का प्रयास करना चाहिए और कोशिश ये करें की उस बैठक में आपकी कालोनी की जनता भी शामिल हो इसके अलावा अपने निगम पार्षद को भी इस बैठक में बुलाए । सभी आरडब्लूए ने इस पर अपनी सहमति दी और कहा कि वो अगली बैठक में अपने अपने पार्षद को आने की अनुरोध करगे और आशा करेंगे कि वो सब भी इस सबका हिस्सा बने ।
सौरभ गांधी ने बताया कि इस विधानसभा के कई पार्षद अपने यहाँ आरडब्लूए के साथ बैठक करते रहते है और उम्मीद है की वो सब इस प्रयोग में अपना सहयोग देंगे । उन्होंने आरडब्लूए से कहा कि वो इन बैठकों के मिनट बना कर सभी अधिकारियों व चुनें हुए प्रतिनिधि के हस्ताक्षर अवश्य ले ताकि अगली बैठक में उस काम की प्रगति का पता चल सके ।

यूआरडी अध्यक्ष जितेन्द्र त्यागी जी ने विधानसभा काडिनेटर बलबीर जी व राजीव शर्मा जी, गोसाई जी हरमीत जी बिरमसिह जी मेहदिरता जी दामोदर जी व अन्य साथियों जिन्होंने इस बैठक की तैयारियों में सहयोग दिया व गुलाटी जी जिन्होंने अपने स्थान व चाय पान की प्रबन्ध किया व विधायक महोदय के सहयोग का भी यूआरडी टीम की ओर से तहे दिल से आभार प्रकट किया व कहा कि आने वाले दिनों में इसी तरह से दिल्ली की अलग अलग विधानसभाओ मे आरडब्लूए के सहयोग से ये प्रयोग किया जायेगा ।
इस अवसर पर यूआरडी के सह सचिव डी सी खन्ना व कैशियर राज अरोड़ा भी उपस्थित थे । डी सी खन्ना ने कहा कि दिल्ली की जनता निगम व दिल्ली सरकार की आपसी लड़ाई से तंग आ चुकी है और अगर ये सब यूँ ही चलता रहा और जनता ये सब झेलती रही तो इसका ख़ामियाज़ा अगले चुनावों में सत्तारूढ़ पार्टियों को झेलना पढ़ सकता है ।

Comments are closed.