दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में दसवी कक्षा में पढने वाली नाबालिग छात्रा से पिस्टल की नोक पर 5 लोगों ने गेंग रेप की वारदात को अंजाम दिया

दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में दसवी कक्षा में पढने वाली नाबालिग छात्रा से पिस्टल की नोक पर 5 लोगों ने गेंग रेप की वारदात को अंजाम दिया आरोपियों ने पूरी वारदात का एम् एम् एस भी बना लिया और पीडिता को धमकी दी जिसके बाद पीडिता डर गयी और एक हफ्ते बाद तक जब उसकी तबियत ख़राब रहने लगी तो उसने अपने परिवार वालों को पूरी बात बताई और फिर घरवाले उसे थाने लेकर पहुंचे जहाँ पीडिता के बयान के बाद उसका अस्पताल में मेडिकल करवाया और गेंग र्रेप की पुस्ष्टि होने के बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके दो साथी अभी फरार बताये जा रहे है

पीडिता के अनुसार इस पूरी वारदात को 19 जूलाई को उस वक़्त अंजाम दिया गया जब पीडिता सुबह अपने स्कूल जा रही थी तभी तालिब और प्रिंस नाम के दो लडको ने उसे मोटरसायकिल पर बैठा लिया और प्रमोद और नीरज अलग मोटरसायकिल पर साथ साथ चलते हुए नजफगढ़ के झारोदा इलाके में सुरेद्र पहलवान नाम के व्यक्ति के फ्लेट पर ले आये ।वहां सुरेन्द्र ने अपना परिचय पुलिसवाले के रूप में दिया और पुलिस की वर्दी में अपनी फोटो और आई कार्ड भी दिखाया उसके बाद उसने पिस्टल दिखा कर डराया धमकाया और गेंग रेप की वारदात को अंजाम दिया और साथ ही लड़की का एम् एम् एस भी बना लिया और उसे पूरे परिवार समेत गोली मारने की धमकी भी दी जिसके डर से एक हफ्ते तक लड़की चुप रही और 6 दिनों तक स्कूल नहीं गयी और फिर तबियत ख़राब होने पर परिवार को बताया और फिर ईस पुरे मामले का खुलासा हुआ।

Comments are closed.