दिल्ली प्रदेश भाजपा ने मीडिया कमीॅयो के स ाथ मनाया दिवाली मिलन

Galgotias Ad

दिल्ली भाजपा ने आज अपने वार्षिक दिवाली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें बड़ी संख्या में मीडियाकर्मी एवं पार्टी नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष श्री सतीश उपाध्याय के साथ उत्तर भारतीय व्यंजनों का आनंद लिया।

मीडिया सैल द्वारा संयोजित कार्यक्रम के प्रारम्भ में प्रदेश अध्यक्ष श्री सतीश उपाध्याय, पूर्व अध्यक्ष प्रो. विजय कुमार मलहोत्रा, संगठन महामंत्री श्री सिद्धार्थन, नेता प्रतिपक्ष श्री विजेन्द्र गुप्ता, महामंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता, उपाध्यक्ष श्री जय प्रकाश, श्री कुलजीत सिंह चहल, श्री अभय वर्मा, मीडिया प्रभारी श्री प्रवीण शंकर कपूर, प्रवक्ता श्री हरीश खुराना, श्री राजीव बब्बर, मीडिया टीम सदस्य श्री आदित्य झा ने दीप माला प्रज्ज्वलित की और सबकी खुशहाली के लिये प्रार्थना की।

भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री श्री महेश गिरी, प्रवक्ता श्रीमती मीनाक्षी लेखी एवं श्री शाहनवाज हुसैन, सांसद श्री रमेश बिधूड़ी, डाॅ. उदित राज ने पत्रकारों के बीच दीपावली की शुभकामनायें दीं।

दिल्ली भाजपा नेता श्री मांगेराम गर्ग, श्री तिलकराज कटारिया, श्रीमती रजनी अब्बी, श्रीमती शिखा राय, श्रीमती विशाखा शैलानी, डाॅ. संजीव नैयर, श्री जगदीश प्रधान, श्री नन्द किशोर गर्ग, श्री पवन शर्मा, श्री सुभाष आर्य, श्री करन सिंह तंवर, श्री सुभाष सचदेवा, श्री मोहन सिंह बिष्ट, श्री कुलवंत राणा, श्री अनिल शर्मा, श्री नीलदमन खत्री, श्री प्रद्युमन राजपूत, श्री एम.एस. धीर, श्री गुगन सिंह रंगा, श्री अमन सिन्हा, श्री अश्वनी उपाध्याय
जितेद्र पाल – (tennews.in)

Comments are closed.