दिल्ली भाजपा का दिल्ली सरकार के खिलाफ पूर्वी दिल्ली में विशालकाय प्रदर्शन

Galgotias Ad

पूर्वी दिल्ली: दिल्ली भाजपा के विभिन्न मोर्चा एवं जिलों के कार्यकर्ताओ ने वेतन व एरियर की मांग को लेकर सफाई कर्मचारियों व भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ यमुनापार में विभिन्न जगहों पर प्रदर्शन किया । पूर्वी दिल्ली के निर्माण विहार मेट्रो स्टेशन पर एकत्रित होकर दिल्ली सचिवालय की ओर मार्च किया। इस वजह से सुबह से लेकर दोपहर तक यातायात जाम लगा रहा। काफी मशक्कत के बाद सड़कों से कार्यकर्ताओ व सफाई कर्मचारियों को हटाया गया। विकास मार्ग पर भाजपा के प्रदर्शन से कई किलो मीटर तक लम्बा जाम रहा और आम जनता को काफी परेशानी का सामना झेलना पड़ा। दिल्ली पुलिस ने यह प्रदर्शन को यमुना के पुल पर ही रुकवा दिया। फिर भाजपा कार्यकर्ताओ ने मुख्यमत्री अरविंद केजरीवाल व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का आ.ई.टी.ओ के पुल पर पुतला फूका।
इस विशाल प्रदर्शन में भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय सहित मेयर भी मौजूद नजर आए। लगभग 500 कार्यकर्ताओ के साथ यह प्रदर्शन हुआ। यह प्रदर्शन दिल्ली सरकार के खिलाफ किया गया। भाजपा का आरोप है दिल्ली सरकार की तरफ से पैसा नहीं दिया गया उसी वजह से सफाई कर्मियों को वेतन समय पर नहीं मिल पा रहा और सफाई कर्मियो को दिक्कतो का सामना करना पड़ रहा है।

Comments are closed.