दिल्ली में लॉ कंपनी के कमरे से 10 करोड़ रुपए जब्त, ढाई करोड़ से ज्यादा की नई करंसी।

दिल्ली में लॉ कंपनी के कमरे से 10 करोड़ रुपए जब्त, ढाई करोड़ से ज्यादा की नई करंसी।

नई दिल्ली. दिल्ली के ग्रेटर कैलाश इलाके में पुलिस की क्राइम ब्रांच ने देर रात एक लॉ कंपनी में छापा मारकर 10 करोड़ से ज्यादा रुपए जब्त किए हैं। इस कंपनी का नाम टीएंडटी लॉ फर्म है। क्राइम ब्रांच के एसपी संजय सेहरावत के मुताबिक जब्त किए गए रुपयों में से ढाई करोड़ से ज्यादा की राशी नई करंसी में है। रेड के वक्त कमरे थे बंद, केयरटेकर था कमरे में…
– रिपोर्ट्स के मुताबिक जिस वक्त पुलिस ने ऑफिस में रेड मारी तब कमरे बंद थे।
– रेड के वक्त कंपनी का केयरटेकर भी वहां मौजूद था।
– पुलिस ने कहा है कि इस मामले में अभी और रेड भी मारी जाएगी। पुलिस ने इनकम टेक्स डिपार्टमेंट को इसकी सूचना दे दी है।
कर्नाटक में हवाला कारोबारी के बाथरूम में मिले थे 6Cr रुपए
– बता दें कि इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने शनिवार को एक हवाला कारोबारी के चित्रदुर्ग और हुबली के ठिकानों पर छापे डाले थे।
– इसके चित्रदुर्ग के पास चल्लाकेरे वाले घर से 5.7 करोड़ रुपए के 2000 के नए और 90 लाख के पुराने नोट जब्त किए गए।
– इसके अलावा 32 किलो की ज्वैलरी भी मिली। उधर, चेन्नई के रेत कारोबारी शेखर रेड्डी के वेल्लोर ठिकाने से शनिवार को 24 करोड़ बरामद किए गए।
नोटबंदी के बाद कब और कहां जब्त हुए पैसे?
1 दिसंबर: कर्नाटक में पीडब्ल्यूडी के दो चीफ इंजीनियरों के यहां 152 करोड़ से ज्यादा की प्रॉपर्टी का खुलासा हुआ, इसमें 4.7 करोड़ की नई करंसी भी जब्त हुई।
4 दिसंबर: ओडिशा के संभलपुर जिले में पुलिस ने 8 हथियारबंद लोगों के पास से 1 करोड़ 42 लाख रुपए जब्त किए।
8 दिसंबर: चेन्नई में शेखर रेड्डी के यहां से 142 करोड़ रुपए से ज्यादा की प्रॉपर्टी जब्त। इसमें 10 करोड़ रुपए के नए नोट और 127 किलो सोना है।
9 दिसंबर: एक्सिस बैंक की चांदनी चौक ब्रांच पर आईटी डिपार्टमेंट की कार्रवाई में 44 फर्जी खातों को पता चला। इनमें 100 करोड़ रुपए जमा किए गए हैं।
9 दिसंबर: गुजरात के सूरत से 76 लाख रुपए के 2000 के नए नोट जब्त किए गए। ये नासिक से लाए जा रहे थे। 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
9 दिसंबर: मुंबई में 85 लाख रुपए के नए करंसी नोटों के साथ 4 लोग गिरफ्तार किए गए।
10 दिसंबर: कर्नाटक में हवाला कारोबारी के पास एक सीक्रेट चैम्बर से 5.7 करोड़ रुपए जब्त किए।
10 दिसंबर: उधर, चेन्नई के रेत कारोबारी शेखर रेड्डी के वेल्लोर ठिकाने से 24 करोड़ बरामद किए गए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.