दिल्ली मेट्रो तैयार करेगी मुसाफिरों के लिए सुरक्षा प्रशिक्षण केंद्र
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल जल्द ही प्रगति मैदान मेट्रो स्टेशन में मुसाफिरों के लिए सुरक्षा प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करेगा। सुरक्षा प्रशिक्षण केंद्र को स्थापित करने का मकसद मुसाफिरों को मेट्रो की सुरक्षा पर खतरे के बाबत अवगत कराते हुए उनसे निपटने के तौर तरीकों से वाकिफ कराना है। प्रशिक्षण केंद्र में मुसाफिरों को मेट्रो स्टेशन में प्रवेश करने से पहले होने वाली सुरक्षा जांच की जरूरत, सही सुरक्षा जांच प्रक्रिया और दोनों पक्षों व्यवहार के प्रति जानकारी दी जाएगी। सुरक्षा संबंधी इन जानकारियों को हासिल करने के लिए मुसाफिरों को अतिरिक्त समय भी नहीं गंवाना होगा।
Comments are closed.