दिल्ली सरकार ने उपराज्यपाल नजीब जंग द्वार ा गठित तीन सदस्यीय समिति से आज आग्रह किया कि
दिल्ली सरकार ने उपराज्यपाल नजीब जंग द्वारा गठित तीन सदस्यीय समिति से आज आग्रह किया कि उच्चतम न्यायालय का आदेश आने तक वह सरकारी फाइलों की जांच नहीं करे।
दिल्ली सरकार ने यहां जारी एक बयान में कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में उपराज्यपाल द्वारा तीन सदस्यीय समिति गठित किए जाने से उत्पन्न हुई स्थिति पर चर्चा की गई। सरकार ने कहा कि समिति संबंधित मंत्रियों की जानकारी के बिना अधिकारियों को समन भेज रही है जिससे कई महत्वपूर्ण कार्य रुक गए हैं।