दिल्ली — AAP विधायक ऋतुराज और पूर्व बीजेपी व िधायक अनिल झा गिरफ्तार।
एंकर..दिल्ली के बाहरी जिला के किराडी विधानसभा के AAP विधायक रितुराज झा और यही के बीजेपी के पूर्व विधायक अनिल झा दोनों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार .. एक यहाँ एक नया बना छठ घाट राजनीति का ऐसा अखाडा बन गया कि पुलिस प्रशासन को वहां न केवल धारा 144 लगनी पड़ी. बल्कि आम आदमी पार्टी के विधायक ऋतुराज और बीजेपी के पूर्व विधायक अनिल झा को पहले हिरासत में भी ले लिया गया बाद गिरफ्तार कर लिया गया .. पैसठ लाख की लागत से बने इस छठघाट को एक पक्ष विरोध कर रहा है तो आप विधायक समर्थक यहाँ छठ पूजा करने पर अड़ा हुआ है। किराड़ी में पिछले दो दिन से भारी पुलिस बल तैनात है।
वी ओ 1
बाहरी दिल्ली के किराड़ी इलाके में यूँ कई छठघाट है पर यहाँ की पूर्वांचल आबादी के बड़े वोट बैंक को देखते हुए स्थानीय आप विधायक ऋतुराज ने 65 लाख की लागत से यह विशाल छठ घाट भी बनवा दिया। लेकिन इसके लिए जब पानी का इंतजाम की बात आयी तो इसके विरोध में एक पक्ष के लोग खड़े हो गए। इनका मानना था कि यहां पार्क की जरूरत थी। जोहड़ था लिहाज़ा छठघाट नही बनना चाहिए। वही दूसरा पक्ष यहाँ बड़े पैमाने पर छठ महोत्सव मानाने की तैयारी कर चुका था। इस बात को लेकर भारी भीड़ सामने सामने आ गयी जिसे लेकर पुलिस को खासी परेसानी हुयी। दिनभर पुलिस के आला अधिकारी और एसडीएम सहित भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पुलिस प्रशासन दोनों पक्षों के प्रमुख लोगों को समझने में लगा रहा लेकिन कामयाब नही हो सकता। मामला इतना बिगड़ा की देर शाम को पुलिस को वहां धारा 144 लगनी पडी और बीजेपी के पूर्व विधायक अनिल झा और आप के मोजूद विधयक अनिल झा को पुलिस ने ऐतिहातन हिरासत में ले लिया। बाद में दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया .. ये दोनों ही नेता अपनी अपनी पार्टी के प्रमुख नेता ही नही बल्कि पूर्वांचल नेता भी है । पुलिस हिरासत में अनिल झा लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहे है तो आम आदमी पार्टी विधयक समर्थक इसे बीजेपी के इशारे पर रची गई साजिश बता रहे है . AAP विधायक ऋतुराज झा का कहना था चाहे कुछ हो छठ पूजा यही होगी .
*बाईट — ऋतुराज झा ( AAP विधायक किराड़ी ) टेक्स्ट — बेकार जगह थी फंड से डेव्लोप किया . छठ हमारा महापर्व है .. जिनको ऑब्जेक्शन था उनसे बात की .. हमने तो सौन्दर्य करण किया .. बीच में गढ्ढा खोदेगे .. जल बोर्ड पानी देगा .. दिल्ली सरकार की तीर्थ यात्रा कमेटी में है नाम .. सरकारी पैसा लगाया .. रजिस्टर्ड कराया .. पन्द्रह 20 लोग राजनीति करने आ गये हमने चुडिया नही पहन रखी .. हम जिए या मरे छठ पूजा इस तालाब में होकर रहेगी* .
*बाईट..अनिल झा ( बीजेपी के पूर्व विधायक) टेक्स्ट — व्याधान आये है कुछ . कोई हमे रोकेगा हम रुकने वाले नही . गाँव की जमीन कोई नही कब्जा पायेगा .. हम डरने वाले नही .. ( थाणे के अंदर हिरासत में है ये बाईट अनिल झा की .. पहचान पिली जैकेट पहने )*
बाईट..आप कार्यकर्ता और विधयक समर्थक )
वी ओ 2
यहा कालोनियों के लोगो और निठारी गाँव के लोगो में ठनी है। तालाब के एकतरफ निठारी गाँव के लोग तो दूसरी तरफ कालोनियों के लोग । दोनों तरफ से लोग एक दूसरे पर गुस्सा । लोगो हाथो में पथ्थर लिए थे .. कालोनियो की भीड़ के पक्ष पर खड़े स्थानीय विधायक ऋतुराज झा खड़े थे। बीच में पुलिस अधिकारी और SDM साहब दोनों पक्षो को समझाने की कोशिश में । कालोनियों के लोगो और ऋतुराज झा का कहना है कि ये तालाब है और सालों से बदहाल पड़ा था पर मैने MlA फंड से पूरा साफ कराया । मरम्मत आधी हो गई बाकी काम जारी है । हम तालाब को तालाब ही रखना चाहते है हर जगह तालाबो में ही पूजा होती है यमुना में भी होती है । एक दिन तालाब में पूजा हो गई तो क्या नुकशान होगा धर्म का काम है।
*बाईट — ऋतुराज झा विधायक किराड़ी । ( MLA फंड से डेव्लोप किया .. सौन्दर्य ही कर रहे है एक दिन का पर्व है )*
वी ओ –3
निठारी गाँव के लोगो का कहना है कि तालाब की जमीन उनकी है वे कालोनियों के लोगो को यहां नही आने देंगे । इनका आरोप है इनके तालाब में टेंट लगाये रहे है । सीढ़ियों का निर्माण कर रहे है साथ ही आरोप है कि विधायक ऋतुराज झा तालाब पर अवैध कब्जा करना चाहते है वे ऐसा होने नही देंगे किसी भी आधार पर पूजा नही होगी ।
*बाईट — कमलेश स्थानीय महिला । ( टेक्स्ट — MLA बदमाशी कर रहा है .. MLA गालिया दे रहा है .. हमारे गाँव का जोहड़ है .. हम चाहते है यहा छठ न मने हमारे गाँव की जमींन है* .
वी ओ –4
किराड़ी में जिस तरह से छठघाट पर राजनीति हो रही है उसे देखते हुए यहाँ हालात बिगड़ने कंभी खतरा बना हुआ है। बहरहाल पुलिस तमाम ऐसे लोगों पर नजर रखी हुई है जो जिनसे माहौल खराब हों सकता है। इसीलिए यहा धारा 144 लगा दी गई और जिन नेताओ के पीछे लोगो की भीड़ उकस सकती थी इसलिए इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया ..
*अनिल अत्री दिल्ली* ..
Comments are closed.