दुकान खरीद ली, मालिकाना हक नहीं मिला

ग्रेटर नोएडा;सतेन्द्र सिंहद्ध कामर्शियल बेल्ट में दुकान खरीदकर अब लोग पछताना शुरू कर दिये हैं। अभी तक अधिकांश दुकानदारों को मालिकाना हक नहीं मिल सका है। दुकानदारों द्वारा बिल्डर से सब लीज कराने की मांग की जा रही है, मगर उनकी सब लीज नहीं हो सकी है। बिल्डरों का कहना है कि अभी प्राधिकरण से एनओसी नहीं मिल सकी है। वहीं, दुकानदारों ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से की है। आरोप है कि प्राधिकरण की लापरवाही के चलते करोड़ों रुपये का राजस्व फंसा हुआ है।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा अल्फा वन सेक्टर में कामर्शियल बेल्ट स्थापित किया है। यहां पर 20 से अधिक कामर्शियल काॅम्पलेक्स है और प्रत्येक काम्पलेक्स में सौ-सौ दुकानें बनी है। इस तरह कामर्शियल बेल्ट में करीब 2 हजार दुकानें बनी है। इन दुकानों को बिल्डरों द्वारा बेचा गया है। जिसकी सब लीज डीड कराने के लिए कहा गया था। अभी तक कई काम्पलेक्सों की रजिस्ट्री तक नहीं की गई है। जबकि जिन लोगों ने दुकानें खरीदी है, उन्हें बिल्डरों द्वारा मालिकाना हक नहीं दिया गया है। बिल्डरों द्वारा दुकान आवंटियों को सब लीज डीड करानी चाहिए, मगर ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण से कम्पलीशन सर्टिफिकेट नहीं मिलने के कारण सब लीज नहीं हो पा रही है। गाजियाबादी के राजनगर निवासी राजेन्द्र प्रसाद बंसल का कहना है कि उन्होंने कामर्शियल बेल्ट के हर्ष माल में एक दुकान करीब 7 साल पहले खरीदी थी। बिल्डर ने उसी दौरान सब लीज डीड कराने का आश्वासन दिया था, मगर 7 साल बाद भी दुकान उनके नाम पर नहीं आ सकी है। उन्होंने कहा कि उनकी उम्र लगातार बढ़ती जा रही है। अगर दुकान उनके नाम नहीं आती है, तो वह किसी और के नाम ट्रांसफर नहीं कर सकते हैं। उन्होने बताया कि इस संबंध में प्राधिकरण से भी बात की गई, जहां पर पता चला है कि कामर्शियल काॅम्पलेक्स के कई टाॅवरों को कम्पलीशन सर्टिफिकेट नहीं दिया गया है। उनका आरोप है कि प्राधिकरण के अधिकारियों और बिल्डरों की मिलीभगत के चलते कम्पलीशन सर्टिफिकेट नहीं दिया जा रहा है। अगर कम्पलीशन सर्टिफिकेट मिल जाता है, तो दुकान आवंटी दुकानों की सबलीज डीड करा लेते और उन्हें मालिकाना हक मिल जाता। मगर ऐसा नहीं हो पा रहा है। मालिकाना हक नहीं मिलने के कारण अधिकांश आवंटियों में आशंकाएं बढ़ती जा रही है। राजेन्द्र प्रसाद का कहना है कि दुकानों की सब लीज डीड नहीं होने के कारण सरकार को करोड़ों रुपए राजस्व का नुकसान हो रहा है। कामर्शियल बेल्ट में करीब 2 हजार दुकानें हैं। अगर एक दुकान की सब लीज डीड कराई जाती है, तो करीब दो से तीन लाख रुपए का राजस्व मिलता है। मगर ऐसा नहीं हो रहा है। कामर्शियल बेल्ट से सरकार को करीब 40 करोड़ रुपए का राजस्व मिल सकता है। राजेन्द्र प्रसाद ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से की है। उन्होंने मुख्यमंत्री से प्राधिकरण द्वारा बरती जा रही लापरवाही के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

चरण सिंह की जयंती पर निबंधन विभाग की हुई 52 लाख की कमाई
ग्रेटर नोएडा;सतेन्द्र सिंहद्ध पूर्व प्रधानमंत्री चैधरी चरण सिंह की जयंती पर घोषित अवकाश का निबंधन विभाग ने जमकर लाभ उठाया है। विभाग ने अवकाश के दौरान विशेष कैम्प लगाकर भूखंडों की रजिस्ट्री कराई है, जिससे विभाग को 52 लाख रुपए से अधिक का राजस्व मिला है। विभाग का कहना है कि आगे भी इस तरह के कैम्प के आयोजन कराए जाएंगे।
बीते 23 दिसम्बर को शासन द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया था। अवकाश के चलते नौकरीपेशा लोग अपने घर पर आराम कर रहे थे। इसका फायदा उठाते हुए जिला निबंधन विभाग ने विशेष कैम्प का आयोजन किया। उप निबंधक अधिकारी तेज सिंह यादव ने बताया कि अवकाश के चलते विभाग ने विशेष कैम्प का आयोजन किया। ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण और नोएडा में स्थित सब रजिस्ट्राॅर कार्यालय पर भूखंडों की रजिस्ट्री कराई गई। इस दौरान 76 छोटे-बड़े भूखंडों की रजिस्ट्री कराई गई। जिससे विभाग को 52 लाख 7 हजार 325 रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ है। उन्होने बताया कि अगले माह पड़ने वाले अवकाशों में भी विशेष कैम्प लगाया जाएगा।
कर्मचारी संगठनों की समस्याओं को गंभीरता से लेने के निर्देश
ग्रेटर नोएडा;सतेन्द्र सिंहद्ध कर्मचारियों की समस्याओं का जिला और मंडल स्तर पर ही निस्तारण कराने की कोशिश की जाएगी। मुख्य सचिव जावेद उस्मानी ने सभी जिलाधिकारियों और मंडलायुक्ताओं को भेजे पत्र में निर्देश दिया है कि स्थानीय समस्याओं का निस्तारण जिले स्तर पर ही संपन्न कराया जाए। कर्मियों के साथ प्रतिमाह बैठक आयोजित किया जाए, जिसमे उनकी समस्याओं का निस्तारण किया जाए।
दरअसल, कर्मचारियों की समस्याएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। जिला और मंडल स्तर पर समस्याओं का निस्तारण न होने के कारण कर्मचारियों की शिकायतें शासन तक की जा रही हैं। इस संबंध शासन ने कई बार आदेश भी जारी किया है। जिसमे आदेश दिया गया है कि जिला और मंडल स्तर पर समस्याओं का निस्तारण किया जाए। इस संबंध में अभी 21 अक्टूबर को एक आदेश जारी किया गया था। इसके बाद भी कर्मचारियों के साथ नियमित रूप से बैठक नहीं आयोजित की जा रही है। मुख्य सचिव जावेद उस्मानी ने दिए निर्देश में कहा है कि दिसम्बर और जनवरी में बैठकें आयोजित करके कर्मचारियों की समस्याओं का निस्तारण किया जाए। उन्होंने सभी प्रमुख सचिवों को भी निर्देश दिया है। जिसमे पदोन्नति, सेवा नियमावली, लम्बित प्रकरणों और सेवा निवृत्ति पेंशन और अन्य देयों संबंधी समस्याओं की सुनवाई की जाएगी।
कर्मचारी संगठनों की समस्याओं को गंभीरता से लेने के निर्देश
ग्रेटर नोएडा;सतेन्द्र सिंहद्ध कर्मचारियों की समस्याओं का जिला और मंडल स्तर पर ही निस्तारण कराने की कोशिश की जाएगी। मुख्य सचिव जावेद उस्मानी ने सभी जिलाधिकारियों और मंडलायुक्ताओं को भेजे पत्र में निर्देश दिया है कि स्थानीय समस्याओं का निस्तारण जिले स्तर पर ही संपन्न कराया जाए। कर्मियों के साथ प्रतिमाह बैठक आयोजित किया जाए, जिसमे उनकी समस्याओं का निस्तारण किया जाए।
दरअसल, कर्मचारियों की समस्याएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। जिला और मंडल स्तर पर समस्याओं का निस्तारण न होने के कारण कर्मचारियों की शिकायतें शासन तक की जा रही हैं। इस संबंध शासन ने कई बार आदेश भी जारी किया है। जिसमे आदेश दिया गया है कि जिला और मंडल स्तर पर समस्याओं का निस्तारण किया जाए। इस संबंध में अभी 21 अक्टूबर को एक आदेश जारी किया गया था। इसके बाद भी कर्मचारियों के साथ नियमित रूप से बैठक नहीं आयोजित की जा रही है। मुख्य सचिव जावेद उस्मानी ने दिए निर्देश में कहा है कि दिसम्बर और जनवरी में बैठकें आयोजित करके कर्मचारियों की समस्याओं का निस्तारण किया जाए। उन्होंने सभी प्रमुख सचिवों को भी निर्देश दिया है। जिसमे पदोन्नति, सेवा नियमावली, लम्बित प्रकरणों और सेवा निवृत्ति पेंशन और अन्य देयों संबंधी समस्याओं की सुनवाई की जाएगी।
पांच गांवों की आबादी समस्या होगी निस्तारित
ग्रेटर नोएडा;सतेन्द्र सिंहद्ध प्राधिकरण द्वारा पांच गांवों की आबादी समस्या का निस्तारण किया जाएगा। प्राधिकरण ने गांवों की सूची जारी कर दिया है। जिसमे 473 किसानों की समस्याओं का निराकरण करेगा जिसमे सबसे पहले गुलिस्तानपुर की समस्या का निस्तारण किया जाएगा।
प्राधिकरण के एसीईओ हरीश कुमार वर्मा ने बताया कि कुछ गांवों में आबादी समस्या का निस्तारण नहीं हो सका है। प्राधिकरण आबादी समस्या का निस्तारण अगले माह तक पूरा कर लेगा। ओर बताया कि करीब 473 किसानों की समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा। गुलिस्तानपुर गांव की समस्या को पहले निपटाया जाएगा। इसके बाद क्रमवार समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा। एसीईओ हरीष वर्मा का कहना है कि जिन गांवों की आबादी समस्या का निस्तारण कर दिया जाएगा, उन गांवों में दुबारा आबादी समस्या की सुनवाई नहीं की जाएगी।
डाॅयबिटिज पर लिखी किताब का विमोचन
ग्रेटर नोएडा;सतेन्द्र सिंहद्ध दिल्ली की कार्यवाहक मुख्यमंत्री शीला दीक्षत द्वारा ईशान इंस्टीट्यूट मे किताव डाॅयबटिज ए टू जेड का विमोचन किया ।

ग्रेटर नोएडा कर्मचारी संघ का चुनाव 8 जनवरी को
ग्रेटर नोएडा;सतेन्द्र सिंहद्ध ग्रेटर नोएडा एम्पलाइज एसोसिएशन का वर्ष 2014-16 का चुनाव आगामी 8 जनवरी को संपन्न होगा। शुक्रवार को चुनाव की तिथि की घोषणा कर दी गई। चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए देवीराम, डोरी लाल और कौशल कुमार को चुनाव अधिकारी बनाया गया है। जो चुनाव की पूरी प्रक्रिया को पूरी कराएंगे।
चुनाव अधिकारी देवीराम ने बताया कि जिन कर्मचारियों को चुनाव में हिस्सा लेना है, वह कार्यालय से 100 रुपए नकद देकर नामांकन प्रपत्र प्राप्त कर सकते हैं। नामाकंन के साथ उम्मीदवारों को जमानत राशि भी जमा करानी होगी। अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने वाले को 1 हजार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव, कोषाध्यक्ष, संयुक्त सचिव को 500 रुपए जमानत राशि के रूप में जमा करनी होगी। जो प्रत्याशी कुल वोट का केवल 20 फीसदी वोट प्राप्त करता है, उसकी जमानत राशि जब्त कर ली जाएगी। जबकि अन्य की जमानत राशि लौटा दी जाएगी। मतदाताओं की सूची प्रशासन से प्राप्त होने के बाद प्रकाशित की जाएगी। साथ प्रत्याशियों के लिए आचार संहिता अगल से प्रकाशित की जाएगी। देवी राम ने बताया कि 30 दिसम्बर को नामांकन, 31 को प्रपत्रों की जांच, 1 जनवरी को नाम वापसी, 2 जनवरी को प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की जाएगी और 8 दिसम्बर को चुनाव होगा। जबकि 8 दिसम्बर को ही शाम तक परिणाम घोषित कर दिया जाएगा अभी तक अध्यक्ष पद पर गजेन्द्र चैधरी की प्रबल दाबेदारी मानी जा रही है जबकि अन्य पदो पर भी टक्कर काटे की रहेगी।
फर्जी मामले में कबाड़ी को जेल भेजने का आरोप
-पीडि़त ने जिलाधिकारी से लगाई मदद की गुहार
ग्रेटर नोएडा;सतेन्द्र सिंहद्ध वारदातों के ग्राफ को कम करने के लिए पुलिस द्वारा आंकड़ों की हेराफेरी के मामले तो कई सामने आए हैं, मगर अब पुलिस निर्दोष लोगों को ही झूठे मामले में फंसा कर जेल भेजने में लगी है। ऐसा ही एक मामला दादरी में सामने आया जहां पुलिस ने एक कबाड़ी को झूठे मामले में फंसा कर जेल भेज दिया। अब पीडि़त ने जिलाधिकारी से मदद की गुहार लगाई है। दादरी क्षेत्र के कटेहरा में नसरूद्दीन कबाड़े का काम करते हैं। दादरी में ही कबाड़े का काम करने वाले मुन्ना, चुन्ना, विक्रम और सदाकत ने उनकी पुरानी रंजिश चल रही है। चोरी के एक मामले में नसरूद्दीन ने इन लोगों को जेल भिजवाया था। नसरूद्दीन का आरोप है कि जेल से जमानत पर आने के बाद इन लोगों ने उसके बेटे असलम पर जानलेवा हमला किया। इस संबंध में सूरजपुर में मामला भी दर्ज कराया गया था। उसका आरोप है कि यह लोग डेबू मोटर्स में गार्ड की मिलीभगत से कबाड़ा चोरी करते हैं। बिसरख पुलिस भी इसमें आरोपियों की मदद करती है। आरोप है कि कुछ दिनों पहले आरोपियों ने पुलिस के साथ मिलकर चोरी के झूठे मामले में नसरूद्दीन को फंसा दिया। इस मामले में नसरूद्दीन ने जिलाधिकारी से मदद की गुहार लगाई है। पीडि़त का कहना है कि उसे झूठे मामले में फंसाया गया है और आरोपी उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। जिलाधिकारी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

 

किसानो कि समस्या को लेकर भाजपा ने किया यमुना प्राधिकरण पर प्रदर्शन
ग्रेटर नोएडा;सतेन्द्र सिंहद्ध किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने यमुना विकास प्राधरिण पर प्रदर्शन कर विरोध प्रकट किया। भाजपा का कहना था कि किसानों को 64 प्रतिशत बढ़ा मुआवजा एवं टोल पर किसानों को फ्री में जाने दिया जाये। प्रदर्शन की अगुवाई भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष ठाकुर हरीश सिंह ने की। प्रदर्शन के बाद प्राधिकरण के गेट पर हुई एक सभा को संबोधित करते हुए भाजपा के जिलाध्यक्ष ठाकुर हरीश सिंह ने कहा कि जिले में किसानों का उत्पीड़न कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने कहा कि यदि प्राधिकरण ने किसानों को 64 प्रतिशत बढ़ा मुआवजा एवं टोलो पर फ्री जाने की सुविधा की मांग नहीं मानी तो पार्टी बड़ा आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि 64 प्रतिशत का मुआवजा की मांग काफी समय से पार्टी करती चली आ रही है। लेकिन प्राधिकरण के अधिकारी हीला हवाली कर रहे हैं। इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश संयोजक लोकमन प्रधान ने कहा कि एक तरफ सरकार किसानों को विकास की रीढ़ की हड्डी बताती है। वहीं दूसरी ओर विभाग के अधिकारी किसानों का शोषण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता किसानों की समस्याओं को लेकर अब बड़े आंदोलन की राह पर चलेंगें। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं का समाधान प्राधिकरण शीघ्र करवाये। प्रदर्शन में ओमवीर बैसलाए प्रवीण शर्माए राहुल पंडितए सतवीर भाटीए रविंदर शर्माए राजेश गोयलए मूलचंद शर्माए रवि पंडितए सर्फराज खानए रकम सिंह भाटीए करन ठाकुरए परवीन कौशिकए अंकित कौशिकए राजू रावलए सतेंद्र सिसौदियाए पूर्व मीडिया प्रभारी विरेन्द्र भाटीए गजेंद्र मावी सहित भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.