देर से फार्म जमा करने वाले छात्रवृत्ति के आवेदन नहीं होंगे स्वीकार

दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के तहत सभी काॅलेजों ने अभी आवेदन नहीं जमा किया है। डीआईओएस कार्यालय में सोमवार तक आवेदन पत्र जमा करने का निर्देश दिया गया था। समाज कल्याण अधिकारी ने स्पष्ट कर दिया है कि अगर समय से आवेदन पत्र नहीं आते हैं, तो स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
उल्लेखनीय है कि इस बार दमशोत्तर छात्रवृत्ति योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आॅन लाइन रजिस्ट्रेशन कराने का निर्देश दिया था। शासन ने 31 दिसम्बर तक आवेदन करने की समयावधि दी थी। इस दौरान तक जिले में करीब 50 हजार विद्यार्थियों द्वारा आवेदन किया है। जिसके बाद 7 जनवरी तक विद्यार्थियों को काॅलेज में आवेदन पत्र जमा करने का निर्देश दिया था। काॅलेजों द्वारा प्राप्त आवेदनों का डाॅटा फीडिंग करके जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जमा करने के लिए शासन द्वारा 20 जनवरी तक आवेदन पत्र जमा करने का निर्देश दिया है। सोमवार तक सभी काॅलेजों को फार्म जमा करना था। मगर कई काॅलेजों द्वारा सोमवार तक आवेदन पत्र नहीं जमा कराया जा सका है। इसमे आईआईएमटी सहित कई काॅलेज शामिल हैं। वही, जिला विद्यालय निरीक्षक ज्योति प्रसाद का कहना है कि शासन द्वारा तय तिथि के बाद कोई भी आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर कोई विद्यालय आवेदन पत्र जमा करने से वंचित होता है, तो इसकी जिम्मेदारी उसकी स्वयं है। वहीं, जिला समाज कल्याण अधिकारी कृष्णा प्रसाद का कहना है कि उनके पास तय तिथि तक जो आवेदन आएंगे, उन्हें ही स्वीकार करेंगे, उसके बाद के किसी भी अवेदन को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.