धूमधाम से मनाया गया छोटे लोहिया का जन्मदिन

सूरजपुर स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर छोटे लोहिया स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष फकीरचन्द्र नागर ने किया। इस दौरान एक विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया, जिसमें छोटे लोहिया के जीवन पर प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम की शुरूआत में पार्टी कार्यकर्ताओं ने छोटे लोहिया स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र के चित्र पर माल्यापर्ण करके श्रद्धांजलि दी। इस दौरान जिलाध्यक्ष फकीरचन्द्र नागर ने कहा कि स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र ने समाजवाद को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। डाॅक्टर राम मनोहर लोहिया के पद चिन्हों पर चलते हुए उन्होंने गरीबों, किसानों के विकास के लिए अपना पूरा जीवन न्यौछावर कर दिया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि छोटे लोहिया स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र ने समाजवादी पार्टी को ऊंचे मुकाम पर पहुंचाने के लिए बहुत बड़ा योगदान दिया था जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस दौरान पूर्व जिलाउपाध्यक्ष ब्रजपाल राठी ने बताया कि जिले में पार्टी हाईकमान से चलाए जा रहे सदस्यता अभियान में तेजी लाया जाए और अधिक से अधिक लोगों को सदस्य बनाकर पार्टी को मजबूत किया जाए। इस दौरान मनोज डाढ़ा, राजू भाटी, सतेन्द्र नागर, श्रीनिवास आर्य, वीरेन्द्र खारी, नीटू रावल, डॉ. सुरेन्द्र, डॉ. इन्द्रपाल, सुहेल गुड्डा, सतपाल तालान, नवाब कुरैशी, अनीश अहमद, सुमित बैसोया, श्याम सिंह भाटी, सुभाष भाटी, उदय कुमार, इन्द्र प्रधान, नीटू रावल, प्रेम पाल, राजाराम यादव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comments are closed.