‘नवरत्न पावस संगीत गोष्ठी’ ( 19 जुलाई 2015)
अत्यंत हर्ष का विषय है की इस गोष्ठी के लिए हमारे पास अनेक सभ्रांत कलाकारों के आने की सूचना आ रही है. यह हमारी उम्मीद से बड कर है. इस संगीत गोष्ठी के लिए आप समय से आ जाएँ तो अच्छा रहेगा क्योंकि जो पहले आयेंगे उनकी प्रस्तुति प्रथम आवत प्रथम पावत पर ही निश्चित की जाएगी.
निवेदन पुन: यही है की गीतों का आधार सावन ऋतू पर ही है. गीत फ़िल्मी, लोक संगीत या फिर शास्त्रीय संगीत पर हो सकते हैं.
गायकों को चुनने का कोई माप दंड नहीं है. यह संगीत गोष्ठी मनोरंजन के साथ स्वान्तः सुखाय के लिए भी है. हो सकता है की कई कलाकार आपके आशाओं के अनुरूप ना हों.
आप अवश्य आयें और आनंद लें .
समय सायं 5 बजे से रात्री 8 बजे तक , दिन रविवार 19 जुलाई 2015, स्थान : एन. ई. ऐ. सभागार, एन.ई. ऐ कार्यलय, बी-110, सेक्टर-6, नोएडा. ( नोएडा ऑफिस एवं इंदिरा गाँधी कला केंद्र के नज़दीक)
Comments are closed.