नार्थ ईस्ट का तेजी विकास करेगी सरकार – डॉ. हर्ष वर्धन
नार्थ ईस्ट का तेजी विकास करेगी सरकार – डॉ. हर्ष वर्धन
– सांस्कृतिक कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री
नई दिल्ली 24.10.2016
अब तक नार्थ-ईस्ट क्षेत्र को विकास उस गति से नहीं हो रहा था, जिसकी क्षमता वहां है। जब से केंद्र में भाजपा की सरकार आई है पूर्वोत्तर भारत के विकास में तेजी आई है। यह कहना है केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी एवं पृथ्वी विज्ञान मंत्री डॉ. हर्ष वर्धन का। माय होम इंडिया द्वारा आयोजित संगीतमय सांस्कृतिक कार्यक्रम नेस्ट फेस्ट को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 25-30 साल के राजनीति इतिहास में मुझे पूर्वोत्तर जाने का मौका नहीं मिला, लेकिन जब स्वास्थ्य मंत्री बना तो वहां जाकर नार्थ-ईस्ट की संस्कृति को जान पाया। इस मौके पर माय होम इंडिया के संस्थापक श्री.सुनील देवधर ने बताया कि नॉर्थ ईस्ट स्टूडेंट फेस्टिवल (नेस्ट-फेस्ट) का आयोजन पूर्वोत्तर भारत से आए नए छात्रों के स्वागत के लिए हुआ है। उन्होंने कहा कि यदि पूर्वोत्तर भारत के बच्चे स्थानीयों के साथ घूलमिलकर एक एकता के साथ रहते हैं तो उनके साथ होने वाली कई घटनाएं अपने आप ही दूर हो जाएगी। कार्यक्रम के दौरान पूर्वोत्तर के बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री.श्याम जाजू की पत्नी,श्रीमती प्रतिभा जाजू जी, दक्षिणी दिल्ली से सांसद श्री रमेश बिधूड़ी सहित अन्य गणमान्य लोग पहुंचे।
मेहनत का विकाल्प नहीं
कार्यक्रम में पहुंची राज्यसभा सांसद व बॉक्सर मेरी कॉम ने कहा कि मेहनत का कोई विकल्प नहीं है। यदि आगे बढ़ना है तो कड़ी मेहनत करना ही होगा। आज दुनिया तेजी से आगे बढ़ रही है, आपके सामने कई चुनौतियां आएगी। इन चुनौतियों को शांति व हिंसा के बिना पूरा सामना करना होगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपनी रक्षा के लिए सशक्त होना होगा। एक घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि एक बार जब वह रिक्शा से चर्च जा रही थी उस समय रिक्शा चालक ने उन्हें छेड़ने का प्रयास किया। इस दौरान उसकी जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद किसी ने ऐसा प्रयास नहीं किया। उन्होंने कहा कि यदि मैं कमजोर होती तो मैं ऐसा नहीं कर पाती।
Discover more from tennews.in: National News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.