निःशुल्क कैंसर शिविर मे 200 मरीजों की जांच की गयी।
ग्रेटर नोएडा। सादोपुर की झाल पर स्थित ब्लू डायमंड पब्लिक स्कूल में कैसर पूर्व जांच एवं जागरुता शिविर लगाया गया जिसमे 200 मरीजों की जांच की गयी।
कैंप को कुलश्रेष्ठ कैंसर केयर चैरिटेबिल ट्रस्ट एवं नोएडा लोकमंच ने संयुक्त रुप से आयोजित किया था। जिसमे स्कूल के बच्चों ने गांव-गांव जाकर रैली भी निकाली थी ताकि इस कैंसर प्रभावित क्षेत्र के अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें। कैंप में इंटरनशल आन्कोलॉजी सेन्टर( फोर्टिस) के डॉक्टरों की टीम जिसमें प्रसिद्ध आन्कोसर्जन डॉ. जलज बख्शी, मेडिकल अन्कोलॉजी डॉ. मुक्ता बख्शी संभावित रोगियों को आगे की जांचों के लिए परामर्श दिया। ट्रस्ट के सचिव डॉ. पीयूषा कुलश्रेष्ठ मेट्रोहास्पिटल दिल्ली रेडियालॉजिस्ट ने भी रोगियों की जांच की। इस अवसर पर अनिल नागर, बबिता नागर, शीशपाल सिंह, सहित कई लोग उपस्थित रहे।
Comments are closed.