नोएडा के 5 बिल्डरों की धोखाधड़ी पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सख्त, पांचों के खिलाफ वारंट जारी।
नोएडा एक्सटेंशन में पुराने खरीददारों के फ्लैट कैंसिल करने के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने चार बिल्डरों के खिलाफ वारंट जारी किए हैं। नेफोमा की याचिका पर सुनवाई कर हाईकोर्ट ने यह आदेश जारी किया है। जिन बिल्डरों के खिलाफ हाईकोर्ट ने वारंट जारी किया है। उनमें पंचशील, अर्थ, वेदांतम और सुपरटेक शामिल हैं। मामले की अगली सुनवाई। 14 अक्टूबर को होगी।
2010 में नोएडा एक्सटेंशन के नाम से टाउनशिप बनाने का प्रचार कर बिल्डरों ने बड़ी संख्या में बायर्स से पैसा लेकर फ्लैट बुक किए थे। बाद में जमीन अधिग्रहण को लेकर किसानों की याचिका पर कोर्ट ने स्टे लगा दिया था। इस स्टे के बाद बिल्डरों के काम बंद हो गए थे। 2012 में किसानों को बढ़ा मुआवजा देने का वादा कर बिल्डरों ने दोबारा काम शुरू किया। इसके बाद से ही बायर्स के बुरे दिन शुरू हो गए। क्यों कि बुकिंग से अबतक के समय में फ्लैटों की कीमत बढ़ चुकी है। जिसके नतीजा ये निकला है कि बिल्डरों ने अपनी मनमानी करते हुए बायर्स की बुकिंग कैंसिल करनी शुरू कर दी। इस धोखाधड़ी पर नेफोमा बायर्स के साथ हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। हाईकोर्ट में बिल्डरों ने खरीददारों की मांग मानने की बात स्वीकर की लेकिन बाहर आकर पलट गए। जब बिल्डरों ने कोर्ट के आदेश को हवा में उड़ाते हुए अपना पुराना काम जारी रखा तब बायर्स ने अदालत ने बिल्डरों के खिलाफ अदालत के आदेश की अवमानना याचिका दाखिल की। जिस पर सुनवाई करते हुए अदालत ने चारो बिल्डरों के खिलाफ जमानती वारंट जारी किए हैं।
Comments are closed.