नोटबंदी से एक दशक पीछे चली गई है देश की अर्थ व्यवस्था : केजरीवाल

नोटबंदी से एक दशक पीछे चली गई है देश की अर्थव्यवस्था : केजरीवाल
{Dt. 28.11.2016}

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंदल केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नोटबंदी योजना, इसके घोषित उद्देश्यों के साथ असफल साबित हुई है। आम आदमी पार्टी (आप) के नेता ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पूरी योजना असफल है और यह विफल साबित हो गई है।

केजरीवाल ने कहा कि मोदी के अहंकार ने पूरे राष्ट्र के संकट में डाल दिया और सिर्फ 20 दिनों में देश की अर्थव्यवस्था को एक दशक पीछे धकेल दिया है। उन्होंने कहा कि यह योजना सभी पहलुओं में विफल रही है।

केजरीवाल ने कहा कि नोटबंदी की घोषणा के बाद भी काले धन का कारोबार तेजी से चल रहा है और भ्रष्टाचार के लिए नई मुद्रा का इस्तेमाल किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों तक नए नोट पहुंच चुके हैं, जबकि देश का आम आदमी इस नोट बंदी के कारण पैदा हुए गंभीर नकदी संकट से नए नोट पाने के लिए संघर्ष कर रहा है।

Comments are closed.