नोट प्रतिबंध मामले को विधानसभा चुनावों मे ं भुनाएगी BJP
नोट प्रतिबंध मामले को विधानसभा चुनावों में भुनाएगी BJP, हर रैली-हर सभा में उठाई जायेगी ‘फायदों’ की बात
नई दिल्ली। ।
भाजपा ने तैयारी कर ली है कि बड़े करेंसी नोटों पर लगा प्रतिबंध आगामी दिनों में होने वाले विधानसभा चुनावों के दौरान भी चर्चा का मुद्दा बने। पार्टी निचले स्तर पर लोगों को यह संदेश देना चाहती है कि काले धन के कारोबारियों का पैसा अब गरीबों के हित में लगेगा।
भाजपा के एक बड़े नेता ने यह बात बार-बार दोहराई है कि जो लोग करों में चोरी कर करोड़ों-अरबों का काला धन जमाए बैठे हैं उनकी खाल उतार ली जाएगी। हम इसे चुनावी मुद्दा बनाएंगे।
नोट बंद करने का फैसला भाजपा के उस चुनावी नारे को भी बुलंद करता है जिसमें कहा गया था कि उनका पैसा अब गरीबों के काम आएगा। एक भाजपा नेता ने कहा कि हम बताएंगे कि पांच फीसद लोग देश के करोड़ों लोगों के हित में लगने वाला पैसा दबाकर बच नहीं सकते।
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की परिवर्तन यात्रा चल रही है। इसमें भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई बड़े नेता जा रहे हैं। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी राज्य में छह रैलियां करने वाले हैं। इस दौरान हर मंच से यह याद दिलाया जाएगा कि करेंसी नोट पर लगा प्रतिबंध गरीबों की दुनिया बदल देगा।
इधर, मुलायम-मायावती के एकसुर समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी भले आमने-सामने दिखती हों, लेकिन नोट बंद करने के मामले पर दोनों के एकसुर हैं।
बसपा सुप्रीमो मायावती ने इसे आर्थिक इमरजेंसी करार देते हुए पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने वाला फैसला बताया। वहीं, सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने आपातकाल जैसे हालात पैदा कर देने का आरोप लगाते हुए प्रतिबंध सात दिन स्थगित करने व हर महिला को पांच लाख रुपए तक जमा कराने की सहूलियत देने की पैरोकारी की।
Comments are closed.