पठानकोट हमले के मास्टरमाइंड मसूद अजहर का सर काटने वाले को 1 करोड़ का इनाम देगा फ्रंट-वीरेश शांडिल्य

shandilya 1111111

शांडिल्य बोले-वह खुद भी सर काटने की रहेंगे फिराक में,सीधे तौर पर आ रही है मुझे लश्कर,जैश व आईएसआई की जान से मारने धमकियां

नई दिल्ली-एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने आज देश की जनता से आह्वान किया की अब देश के लोगों को भी सेना व पुलिस के साथ पाकिस्तानी आतंकवादियों को मौत के घाट उतारने के लिए हथियार उठाने होंगे l उन्होंने कहा की जो पठानकोट एयरबेस हमले केमास्टरमाइंड मौलाना मसूद अजहर जो जैश-ए-मोहम्मद का प्रमुख है जो पाकिस्तान व भारत में रहने वाला व्यक्ति उसका सर काटकर लाएगा एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया उसे एक करोड़ का इनाम व ब्रेवमैन अवार्ड देगी l शांडिल्य ने कहा की वह भी मौलाना मसूद अजहर का सर काटने की फिराक में रहेंगे उन्होंने कहा की पंजाब में आतंकवाद तब तक खत्म नहीं हुआ था जब तक आम आदमी आतंकवाद के खिलाफ खड़ा नहीं हुआ था l उन्होंने कहा चाहे पाकिस्तानी आतंकवाद हो या नक्सलवादी,बब्बर खालसा हो या लश्कर-ए-तोयबा या फिर खालिस्तानी आतंकवादी हो इनको मौत के घाट उतारने के लिए आम आदमी को सड़कों पर उतरना होगा उन्होंने कहा देश सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं अगर भारत का वजूद रहेगा तभी इसमें रहने वाले हिन्दुस्तानियों का वजूद रहेगा l

एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने कहा की दुःख की बात है जैश-ए-मोहम्मद का प्रमुख मसूज अजहर पाकिस्तान में पठानकोट हमले का जश्न मना रहा है उन्होंने देश की जनता को बताया यह वाही मौलाना मसूज अजहर है जिसको स्व. मुफ़्ती मोहम्मद सईद की बेटी का अपहरण कर तिहाड़ जेल से रिहा करवाया गया था यदि उस दिन सरकार उन देश की चिंता करती तो आज मसूद अजहर भी कसाब व मोहम्मद अफजल की फांसी पर चढ़ गया होता l उन्होंने कहा की चाहे मौलाना मसूद अजहर को मारने वाला पाकिस्तान का हो या हिन्दुस्तान का उसको फ्रंट एक करोड़ तो देगा ही और साथ-साथ कानूनी लड़ाई भी लडेगा और जल्द वह जम्मू-कश्मीर में फ्रंट का कार्यालय बना रहे है वहा बैठकर इन आतंकवादियों को आमने-सामने ललकारेंगे l शांडिल्य ने बताया की उन्हें पाकिस्तानी से लश्कर-एतोयबा,जैश-एमोहम्मद,आईएसआई की सीधे तौर पर धमकियां मिल रही है लेकिन वह भी देश के लिए मर-मिटने को उतारू है लेकिन दुख इस बात का है की देश की आईबी ही उन्हें मरवाना चाहती है l वही शांडिल्य ने कहा की अब समय आ गया है जब पाकिस्तान पर हमला बोल दिया जाना चाहिए l उन्होंने कहा की पाकिस्तान कभी भारत का दोस्त व पडोसी नहीं बन सकता इसलिए अबकी बार भारत के प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी को इनके खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़नी होगी l यह जानकारी शांडिल्य ने जारी प्रेस ब्यान से दी l

Comments are closed.