पत्नी की शिकायत पर लोकगायक गिरफ्तार
पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने एक लोक कलाकार को गिरफ्तार किया है। दनकौर के गढ़ी मोहल्ले का निवासी संजय कौशिक एक केसेट्स कंपनी में गायक है। उसकी पत्नी भी कंपनी में उसके साथ काम करती है। दोनों में कई दिनों से पारिवारिक विवाद चल रहा था। इस मामले में शनिवार को संजय की पत्नी सुषमा ने कोतवाली में शिकायत की थी। पुलिस ने संजय को गिरफ्तार कर शांति भंग की आशंका में कोर्ट में हाजिर किया। कोर्ट ने संजय को जमानत दे दी।
Comments are closed.