पुरानी दिल्ली के नया बाजार इलाके में धमाक ा

पुरानी दिल्ली के नया बाजार इलाके में तकरीबन 10.30 बजे हुआ एक धमाका, इस धमाके में एक शख्स की मौत हो गई, धमाका इतना जबरदस्त था कि आसपास की सभी दुकानों के शीशे टूट गए, पुलिस की माने तो एक शख्स पटाखों से भरा एक जूट का बैग ले जा रहा था उस बैग में धमाका हुआ, धमाका कैसे हुआ ये अभी साफ़ नही है, और ना ही उस शख्स की पहचान हो पाई है, पुलिस मामले की जाँच में जुटी है, हलाकि इलाके के लोगो की माने तो ये पटाखों में रख कर ब्लास्ट किया गया है, ये कोई नार्मल ब्लास्ट नही है। ये किसी की साजिश हो सकती है। इस ब्लास्ट में 10 लोग घायल हुए है जिनको अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Comments are closed.