बढ़ाई सुरक्षा यमुना एक्सप्रेस वे की

Galgotias Ad

GREATER NOIDA LOKESH GOSWAMI TENNEWS.IN

बढ़ाई सुरक्षा यमुना एक्सप्रेस वे की पेशावर की घटना के बाद खुफिया विभाग ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दस आतंकियों के छिपे होने की सूचना जारी किया था। इस पर लगातार नजर रखी जा रही है। कई टीमें आतंकियों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं सुरक्षा मामले को लेकर एक्सप्रेस वे पर भी अलर्ट जारी किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में भारत दौरे पर आ रहे हैं। इस लिहाज से नोएडा व यमुना एक्सप्रेस वे पर सुरक्षा व्यवस्था और दुरूस्त कर दिया  है। दिन रात अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। यमुना एक्सप्रेस वे पर पुलिस व पीएससी बल की संख्या बढ़ा दी गई है। एक सप्ताह पहले ही यमुना एक्सप्रेस वे की सुरक्षा के लिए जेवर टोल प्लाजा पर एक प्लाटून पीएसी बल को तैनात किया गया  लेकिन सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए एक कंपनी पीएससी बल को तैनात किया गया है। पुलिस को यमुना एक्सप्रेस वे के एंबुलेंस पर भी तैनात किया गया है। चौबीस घंटे एक्सप्रेस वे की सुरक्षा की जा रही है। यमुना पर टोल प्लाजा पर संदिग्ध वाहनों की जांच की जा रही है। जबकि एक्सप्रेस वे के निचले हिस्से पर जांच की जिम्मेदारी विभिन्न थानों की पुलिस को सौंपी गई

Comments are closed.