बाल दिवस के अवसर पर निर्धन वर्ग के बच्चों को गर्म स्वेटर्स एवं बिस्कुट वितरित किये.

C_5024
पिछले कई वर्षों की भांति इस वर्ष भी लगातार पांचवी बार, बाल दिवस के उपलक्ष्य में आज १४ नवम्बर को उत्तराखंड सांस्कृतिक समिति ग्रेटर नोएडा ने गामा प्रथम स्थित अपना स्कूल में पढ़ रहे निर्धन वर्ग के 100 बच्चों को गर्म स्वेटर्स एवं बिस्कुट वितरित किये. समिति के अध्यक्ष श्री जे.पी.एस. रावत ने कहा कि हमारा यह प्रयास आगे भी जारी रहेगा. इसके अतिरिक्त शर्दियों में समिति द्वारा निर्धन वर्ग के लोगों में कम्बल वितरण की व्यवस्था की जाएगी.
इस अवसर अपना स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती आर. के. उषा, अध्यापिका उर्वशी, ललिता, के अतिरिक्त समिति के अध्यक्ष श्री जेपीएस रावत, ललित पाडलिया, सुबोध नेगी, महिपाल नेगी, जैनेन्द्र पाल रावत, तिवारी , मेहता, बच्ची राम, जयप्रकाश रावत, के.सी. पंत, कोटनाला, गैरोला आदि उपस्थित थे।
अपना स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती आर .के. उषा ने इस निस्वार्थ सेवा के लिए उत्तराखंड सांस्कृतिक समिति का हार्दिक धन्यवाद् किया.

Comments are closed.