बिना वर्दी के शहर में नहीं चल सकेंगे आॅटो

Galgotias Ad

ग्रेटर नोएडा। शहर में आॅटो चालकों की मनमानी रोकने के लिए पुलिस ने एक और कदम बढ़ाया है। शहर में चलने वाले सभी आॅटो चालकों के लिए वर्दी अनिवार्य कर दी गई है। बिना वर्दी चलने वाले चालकों के आॅटो को पुलिस जब्त करने की कार्रवाई करेगी।
शहर में आॅटो की तदाद बढ़ती जा रही है। करीब ढाई हजार आॅटो शहर की सड़कों पर दौड़ रहे हैं। आॅटो चालकों की मनमानी की शिकायतें भी अक्सर आती है। चालक लूटपाट, दुष्कर्म, मारपीट जैसे अपराध में लिप्त मिले हैं। आॅटो चालकों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने एक्टिव सिटीजन टीम के सहयोग से सत्यापन अभियान शुरू किया था। दिसंबर में चलाए गए अभियान में 2020 आॅटो का नामांकन किया जा चुका है। लेकिन अभी भी कई आॅटो बिना नामांकन सड़कों पर दौड़ रहे हैं। चालकों के लिए स्लेटी रंग की वर्दी निर्धारित की गई है यदि कोई ओटो चालक बिना वर्दी के मिला तो उस पर कार्रवाई की जायेगी।

Comments are closed.