भगवा बिग्रेड ने फिल्म डायरेक्टर संजय लीला बंसाली की पिटाई की

भाजपा सरकार में न ला है न आर्डर -भगवा ब्रिग्रेड ने फिल्म डायरेक्टर संजय लीला बंसाली की पिटाई की
‘पद्मावती’ मूवी की शूटिंग का शुक्रवार को जमकर विरोध हुआ। मूवी में रानी पद्मावती से जुड़े तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश करने का आरोप लगाते हुए राजपूत करणी सेना के गुंडों ने भंसाली को थप्पड़ मार दिया। उनके बाल भी खींचे गए।
शूटिंग के दौरान यह हंगामा करणी सेना ने किया। गुंडागर्दी करने वाले इस संघठन का आरोप है कि भंसाली की फिल्म ‘पद्मावती’ में इतिहास से जुड़े तथ्यों से छेड़छाड़ की जा रही है।

विरोध के दौरान फोर्ट के अंदर शूटिंग इंस्ट्रूमेंट्स में तोड़फोड़ की गई। इसके बाद भंसाली को शूटिंग रोकनी पड़ी।

इससे पहले भी कला पर्दर्शनी में भगवा संघठनो ने ऐसी ही गुंडागर्दी की थी लेकिन राजस्थांन सरकार ने उस वक़्त भी कोई कार्यवाई नही की,हलाकि जब तसलीमा नसरीन जयपुर में आई तब भगवा संघठनो ने दिल खोलकर स्वागत किया है ।

इस घटना के बाद राज्य की भाजपा सरकार के कानून के राज के दावे की पोल खुल गयी है ।

जितेंद्र पाल – ten news

Comments are closed.