भारतीय जनता पार्टी नोएडा महानगर की एक बैठक जिला प्रभारी श्रीचन्द शर्मा
भारतीय जनता पार्टी नोएडा महानगर की एक बैठक जिला प्रभारी श्रीचन्द शर्मा जी के नेतृत्व में सैक्टर 27 में आयोजित की गयी। जिसमें आगामी 2 फरवरी 2014 को मेरठ में हो रही विजय शंखनाद रैली की तैयारियां पर विस्तृत चर्चा की गयी तथा नोएडा मंे मिशन 2014 के लिए सभी मंडलोें को अपने अपने मंडलों में बूथ कमेटी तथा मतदान केन्द्र प्रमुखों की बैठक करने का निर्देश दिया गया। बैठक में मंडलों के प्रभारियों के रूप में श्री दिनेश डिमरी जी, सरस्वती शिशु मंडल व गिझौड़ श्री राकेश शर्मा को नयाबांस मंडल तथा श्री ब्रजपाल चैहान को निठारी मंडल की जिम्मेदारी दी गयी। बैठक में रैली के लिए नोएडा से 60 बसों का व 300 कारों का प्रबन्ध किया गया है। नोएडा महानगर से 5000 कार्यकर्ता आगामी मेरठ में श्री मोदी जी का भाषण सुनने के लिए जायेगें।
जिला प्रभारी ने सभी बसों के लिए अलग अलग बस प्रमुख व व्यवस्था प्रमुख तय करने का निर्देश दिया है। जिससे किसी भी कार्यकर्ता को किसी भी तरह की रैली की यात्रा में असुविधा न हो। रैली हेतु बसों आदि की व्यवस्था के लिए सभी मंडल अध्यक्ष प्रभारियों के अलावा मोर्चा प्रकोष्ठों के अध्यक्ष एवं संयोजकों को जिम्मेदारी तय की गयी है।
बैठक में 31 जनवरी 2014 के बाद प्रकाशित हो रही वोटर लिस्ट को अवलोकन करने के लिए भी सभी जिला प्रभारियों एवं मंडल अध्यक्षों को निर्देश दिये गये है।जिससे फरवरी माह में मतदाता पंजीकरण में कोई भी नागरिक वोटर लिस्ट से वंचित न रह जाये।
इस बैठक के दौरान जिला अध्यक्ष श्री बिजेन्द्र नागर, श्री ब्रजपाल चैहान, दिनेश डिमरी, राकेश शर्मा, छोटेलाल शर्मा, चन्दगीराम यादव, मनोज चैहान, विनोद शर्मा (मीडिया प्रभारी) देवेन्द्र यादव, देवेन्द्र शर्मा, विजय चैहान, मनमोहन चैहान, केदार शर्मा, लटूर सिंह, परमील भाटी, अभिषेक शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
Comments are closed.