भारत में पहली बार पेंगुइन रैंडम हाउस लाया वयस्कों के लिए कलर बुक

Galgotias Ad

भारत में पहली बार पेंगुइन रैंडम हाउस लाया वयस्कों के लिए कलर बुक
गुड अर्थ की एडल्ट कलरिंग बुक ए मुगल गार्डन

नई दिल्ली 21 जून 2016रू भारत में पहली बार पेंगुइन रैंडम हाउस ने वयस्कों के लिए कलर बुक लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पेंगुइन ने देवीदत्त पटनायक की ओर से संकलित की गई सीता कलरिंग बुक और जया कलरिंग बुक प्रकाशित की है। इसके अलावा प्रकाशन की ओर से गुड अर्थ कलरिंग बुक भी प्रकाशित की गई हैए जिसका शीर्षक बाग.ए.बहार है।

जया और सीता कलरिंग बुक के बारे में
जया कलरिंग बुक में देवीदत्त पटनायक ने महाभारत महाकाव्य की कहानी दोबारा आकर्षक ढंग से सुनाई है। इस किताब में महाभारत से संबंध रखने वाले इन किरदारों में रंग भरकर आपको एक अलग तरह के रोमांच का अहसास होगा। महाभारत धर्मग्रंथ की शुरुआत से ;जहां व्यास कहानी सुनाते हैं और गणेश जी उसे लिखते जाते हैंद्ध से नाटकीय अंत तक ;जब युधिष्ठिर को यह पता लगता है कि पांडव और द्रौपदी नरक में हैंद्ध सारी कहानी देवीदत्त ने शानदार और बेमिसाल चित्रों के माध्यम से सुनाई है। आप अब तक सुनाई गई सबसे महान कहानी की नाटकीयता को फिर से जीवंत रूप में देख सकते हैंए जिसमें कौरव और पांडवों का जन्मए द्रौपदी का स्वयंवरए पासे का खेलए अज्ञातवास में बिताए साल और कुरुक्षेत्र का युद्ध आदि सब कुछ है। महाभारत युद्ध के इन चित्रों में रंग भरने के लिए आपको अपनी कल्पना के सभी दरवाजे खोलने होंगे। यहां कृष्ण का अर्जुन को भगवतगीता का उपदेश देने का दृश्य है। भीम का दुर्योधन और दुशासन का वध करने का दृश्य है और करणए द्रोण और भीष्म की मौत का दृश्य है। इस किताब के विभिन्न चित्रों में रंग भर कर सभी आयुवर्ग के पाठकों को एक अनोखे रोमांच का अहसास होगा।
सीता कलरिंग बुक में देवीदत्त पटनायक ने रामायण की कहानी चित्रों के माध्यम से दोबारा सुनाई है। यह पाठकों के लिए एक आकर्षक और अनोखा रंग.बिरंगा सफर होगा। इसमें रामायण की शुरुआतए दशरथ के चारों बेटों के जन्म से लेकर रावण वध के बाद राम.लक्ष्मण के अयोध्या लौटने और अंत में उनके समाधि लेने तक की सारी कहानी है। इन चित्रों में रंग भरकर आप इस महान महाकाव्य के सबसे नाटकीय क्षणों के साक्षी बन सकते हैं। भगवान राम का धनुष तोड़नाए सीता का अपहरणए लंका नरेश रावण का वध कर विभीषण को राज.पाट सौंपने का दृश्यए समुद्र पर पुल बनाकर लंका तक पहुंचना और सीता की अग्नि परीक्षा इस महाकाव्य के कुछ ऐसे ही दृश्य हैं।

आप इन चित्रों में रंग भरते हुए यह कल्पना कर सकते हैं कि दंडका के जंगलए लंका या अयोध्या कैसे लगते थे। अपनी भरपूर कल्पनाशक्ति का इस्तेमाल कर आप इन चित्रों में शानदार तरीके से रंग भर सकते हैं। रामायण में हनुमानए जंबुवनए जटायु सूर्पणखाए कुंभकर्ण और रावण आदि न भूलने वाले किरदार हैंए जिनके चित्रों में रंग भरकर आप उन्हें जीवंत कर पाएंगे। रंगों के इस अनोखे अहसास का मजा सभी आयुवर्ग के पाठक उठा सकते हैं।

दोनों किताबों की कीमत 399 रुपये हैं
फॉर्मेट.पेपरबैक

बाग.ए.बहार के बारे में
बाग.ए.बहार रू गुड अर्थ की एडल्ट कलरिंग बुक ए मुगल गार्डन मई के पहले हफ्ते में बाजार में आई है। इस पुस्तक में गुडअर्थ की ओर से रंगबिरंगे फूलों से महकते गार्डन के क्लासिक पोट्रेट से मुगलकाल का वैभव और रोमांस आंखों के सामने आ जाता है। किताब में चित्रों को बनाने में फारसीए मध्य एशिया और देसी भारतीय स्टाइल का प्रयोग किया गया है। इन चित्रों के साथ ही रहस्यवादी सूफी संत रूमी के महान उद्धरण दिए गए हैं। शानदार और क्लासिक डिजाइन की यह किताब हर पाठक के लिए परफेक्ट गिफ्ट है। अत्यंत कलात्मक और खबसूरत चित्रों की यह किताब सभी के पास होनी ही चाहिए।
मूल्य.899
फार्मेट.पेपरबैक

Leave A Reply

Your email address will not be published.