भारत सरकार ने नया टीवी चैनल डिजिशाला Digishala श ुरू किया
न्यूज़ ग्राउंड एक्सक्लूसिव: डिजिटल पेमेंट की जानकारी के लिए भारत सरकार ने नया टीवी चैनल डिजिशाला Digishala शुरू किया
भारत सरकार ने डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए एवम लोगो को डिजिटल पेमेंट से सम्बंधित जरुरी जानकारी देने के लिए के नया टीवी चैनल शुरू किया है. इस चैनल का नाम “डिजिशाला” है, इस चैनल को सरकार के “सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय” द्वारा चालू किया गया है. ये चैनल अब दूरदर्शन की फ्री डी टी एच सर्विस डी डी फ्रीडिश पर उपलव्ध है.
यह चैनल गांवों और छोटे शहरों में ग्रामीण और अर्ध-शहरी लोगों के लिए कैशलेस, कागज रहित डिजिटल भुगतान व् लेनदेन के उपयोग का परिचय देने में बहुत ही कारगर साबित होगा, अगर किसी भी व्यक्ति को डिजिटल भुगतान से सम्बंधित कोई भी संशय है तो इस चैनल को देखकर उसे दूर कर सकते है.
यह चैनल उन क्षेत्रो में भी पहुचेगा जहा जहा डी डी फ्रीडिश और डिश टीवी की पहुंच हासिल है।