भ्रष्ट व लापरवाह अधिकारियों की अब खैर नहींः जिलाध्यक्ष
जिले में भ्रष्टाचार करने वाले व लापरवाह अधिकारियों की खैर नहीं होगी। समाजवादी पार्टी की प्रदेष सरकार ने जिले के पार्टी कार्यकर्तांओं से ऐसे अधिकारियों की लिस्ट मांगी है। जो अधिकारी जनससमयाओं को गंभीरता से नहीं लेते हैं और भ्रष्टाचार में लिप्त होने के जिन पर आरोप लग रहे हैं, उनकी लिस्ट पार्टी द्वारा शासन को भेजी जाएगी और ऐसे अधिकाकियों को तलाबदा किया जाएगा। बीते लोकसभा चुनाव में प्रदेश भर में समाजवादी पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन करने में असफल रही है। प्रदेश में सपा की सरकार होने के बाद भी पार्टी अपने परिवार तक ही सिमट करके रह गई है। पार्टी को इसका अंदाजा कभी नहीं था। लेकिन पार्टी के खाते में सिर्फ परिवार की सीटें आने से पार्टी हाईकमान खासा चिंतित है। चुनाव में आए ऐसे नतीजे को लेकर पार्टी ने कारणों की समीक्षा की है। समीक्षा में पाया गया है कि जनता के कार्य समय से नहीं कराए गए और जिन अधिकारियों को जनससमयाएं निस्तारित करने का दायित्व सौंपा गया था, उन्होंने अपने दायित्वो का इमानदारी से निर्वहन नहीं किया है। जिससे जनता में रोष बढ़ा और उसके परिणाम स्वरूप वोटर पार्टी से दूर चला गया। पार्टी हाईकमान ाने इन कमियों को सुधारने के लिए जिला इकाई को लिर्देशित किया है। पार्टी का कहना है कि हाईकमान ने भ्रष्ट और कामचोर अधिकारियों की लिस्ट मांगी है। जिलाध्यक्ष फकीरचन्द नागर ने बताया कि जिले में तैनात सभी अधिकारियों की उनके द्वारा किए गए परफार्मेस के अनुसार लिस्ट तैयार की जा रही है।

Comments are closed.