महिला का शव पेड से लटका पाया गया
जयपुर, 20 दिसम्बर :भाषा: जयपुर के झालानाडूंगरी क्षेत्र में कल एक 45 वर्षीय महिला का शव घर के पास एक पेड से लटका पाया गया।
पुलिस ने आज बताया कि परिजनों की ओर से दर्ज शिकायत के अनुसार पश्चिम बंगाल निवासी ज्योत्सना :45: ने घरेलू कारणों के चलते पेड से लटकर फांसी लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली।
उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिये मुर्दाघर में रखवाया गया है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Comments are closed.