मानवता की रक्षा करने, राम धरा पर आये। मर्यादा पुरुषोत्तम बन कर, सारे जग में छाये।।

मानवता की रक्षा करने,
राम धरा पर आये।
मर्यादा पुरुषोत्तम बन कर,
सारे जग में छाये।।

दैत्यराज लंकापति रावण,
इसी काल में आया।
कर विध्वंस धरा पर उसने,
हाहाकार मचाया।।

मारा ऋषियों-मुनियों को भी,
अकल गयी थी मारी।
हर सीता को करली उसने,
मिटने की तैयारी।।

लौटा दो सीता माता को,
यह सबने समझाया।
अन्त बुरा है बुरे काम का,
सबने उसे बताया।।

शकित और सत्ता का स्वामी,
मानवता क्या जाने?
मानवता की परमशकित को,
पापी क्या पहचाने?

रावण के सर पर सवार था,
विकट काल का साया।
युध्द भूमि में आकर पापी,
राघव से टकराया।।

घोर युदध फिर शुरू हो गया,
राम और रावण में।
लगा प्रलय होने वाली है,
अभी किसी भी क्षण में।।

दिव्य शस्त्र सब व्यर्थ कर दिये,
रावण बड़ा निराला।
तब राघव ने अगिनवाण से,
उसका वध कर डाला।।

मानवता के सम्मुख कोर्इ,
कभी नहीं टिक पाता।
जो टकराता मानवता से,
निज असितत्व मिटाता।।

राम और रावण का जग में,
नहीं दूर का नाता।
राम मारते जब रावण को,
विजय पर्व कहलाता।।
🙏🏻दशहरा की हार्दिक शुभ कामनाएं🙏

Comments are closed.