मेरे मन की बात : श्रवण कुमार शर्मा . आईएएस. स ेवा निव्रत #mannkibaat @pmoindia @narendramodi @dr_maheshsharma
Shravan Kumar Sharma IAS (Retd)
देश विभ्रमित हो कर रुक गया है .ना तो अब रेलवे में सुधार की चर्चा है ,ना सेना के आधुनिकी करण की ,रोजगार और काला धन तो चर्चा से पहले से बाहर हो गया था .देश में डाक्टरों की कमी है ,सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा बेहद खराब है ,नये कोलिज खोलने और बेहतर चिकत्सालय बनाने की बातों का क्या हुआ ,यहां तक की स्वच्छ भारत भी चर्चा से बाहर हो गया .शिक्षा और सूचना को तो मंत्री भी नहीं मिले 3 सालों में ,शिक्षा में तो सुधार की चर्चा करने की हिम्मत भी नहीं जुटा पायी सरकार .’मेक इन इन्डिया ‘और ऐसी कुछ अन्य योजनाओं की पहले बड़े जोर और शोर से चर्चा शुरु हुई थी ,अब उन्हें लगता है कि असफल माना जा चुका है ,घोषणा बाकी है .सारे मंत्री स्टेज से शनेः 2 तिरोहित हो चलें हैँ ,सरकार लगता है अब फिलहाल केवल वित्त का काम और ड़ूबती बैंकों को देख रही है .अब केवल काष्मिर की घाटी ही पत्थरबाजों और सरकार की विफलता के कारण चर्चा में है .विदेशों में भेजा गया अश्वमेध का अश्व भी लापता हो गया है क्या ?हे भगवान ये फिर से क्या हो रहा है ? ये चालू हुआ खचढ़ा फिर रुकने लग रहा है क्या या किसी बड़े परिवर्तन की तैय्यारी चल रही है? हम क्या अति -अपेक्षा के अवसाद से ग्रस्त हैँ ,देश की गाडी तो आगे बढ़ रही है ,सरेआम लूट तो नही हो रही है ,नोटबन्दी हुई की नहीं ,सडके भी तेजी से बन रहीं है ,चुनाव भी हो रहें है ,बडी बातों को देखना चाहिये ,शिक्षा और स्वास्थ्य भी ठीक होगा ,देश को तो पकिस्तान और चीन ने घेर रखा है .आशा मेरी बरकरार है
Comments are closed.