मेवाड़ में नेत्र रोगियों के लिए विशेष सेवा कार्ड लांच

WP_20140615_002

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

वसुंधरा स्थित मेवाड़ ग्रुप आॅफ इंस्टीटृयूशंस के मेवाड़ सभागार में रविवार को आयोजित नेत्र जागरूकता संगोष्ठी के दौरान करीब 200 नेत्र रोगियों को विशेष सेवा कार्ड जारी किए गए। शार्प साइट सेंटर की ओर से दिए गए इन विशेष सेवा कार्ड से नेत्र रोगी अब सस्ता इलाज करवा सकेंगे।
आरडब्ल्यूए फेडरेशन गाजियाबाद वसुंधरा जोन व शार्प साइट सेंटर के संयुक्त सहयोग से आयोजित कार्यकम में सेंटर के डाॅ.समीर सूद ने बताया कि शार्प साइट सेंटर नेत्र रोगियों की गंभीर बीमारियों का इलाज व आॅपरेशन करेगा। क्षेत्रीय लोग विशेष सेवा कार्ड के जरिये अपना इलाज काफी सस्ता करवा सकेंगे। डाॅ.कमल बी.कपूर ने आंखों की देखभाल की आवश्यकता पर जोर दिया। साथ ही नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में हुई अत्याधुनिक प्रगति और उपचार के बारे में लोगों को जानकारी दी। आरडब्ल्यूए फेडरेशन की ओर से अध्यक्ष कर्नल तेजेन्द्र पाल सिंह त्यागी, फेडरेशन के वसुंधरा जोन के वाइस चेयरमैन यूबी गर्ग, एसके माहेश्वरी, वीपी शर्मा, एसके शुक्ला, देवेन्द्र मलिक के अलावा डाॅक्टर सिद्धार्थ सेन, डाॅक्टर गौरव सूद ने भी संगोष्ठी में अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर पार्षद मीना माहेश्वरी, सरदार सिंह भाटी, महेन्द्र चैधरी, नीलम भारद्वाज, अनिल चैधरी, चैधरी अतर सिंह, कुसुम सिंह, पिंकी डागर, प्रीतम लाल, कुलदीप कसाना, वीरपाल मलिक, हंसराज सिंघल आदि मौजूद थे। संगोष्ठी का संचालन अशोक अरोड़ा ने किया। कार्यक्रम में क्षेत्र के लोग भारी संख्या में मौजूद थे। उन्होंने इस मौके पर अपनी समस्या संबंधी प्रश्न भी पूछे। उधर, मेवाड़ ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डाॅक्टर अशोक कुमार गदिया व निदेशिका डाॅ.अलका अग्रवाल ने बताया कि मेवाड़ में इस प्रकार के स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रमों की श्रृंखला क्षेत्रीय सामाजिक संगठनों के सहयोग से शुरू की गई है। लोगों को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने की दृष्टि से इस प्रकार के कार्यक्रमों की मुहिम भविष्य में भी जारी रहेगी।


WP_20140615_008

Comments are closed.