मोदी का एलान: 500 और 1 हजार के नोट आज से बंद

मोदी का एलान: 500 और 1 हजार के नोट आज से बंद

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राष्ट्र को संबोधित करते हुए बड़ा एलान किया। पीएम ने एलान करते हुए कहा कि मंगलवार रात से पांच सौ और एक हजार के नोट बंद कर दिए जाएंगे। पीएम का ये एलान कालेधन पर लगाम कसने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। साथ ही उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि 10 नवंबर से 30 दिसंबर तक पांच सौ और एक हजार के नोट बैंकों में जमा कराए जा सकते हैं।
अपने संबोधन में कहा कि भारत ने दुनिया में चमकते सितारे के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारी सरकार गरीबों को समर्पित हैं।
उन्होंने सरकार की उपलब्धियों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि हम किसानों के लिए फसल बीमा योजना लेकर आए। पीएम मोदी ने कहा कि सरकार का मूलमंत्र सबका साथ सबका विकास। उन्होंने कहा कि कभी कभी देश को निर्णायक फैसले लेने पड़ते हैं।
सीमा पार से हमारे दुश्मन जाली नोटों के जरिए भारत में अपना धंधा चला रहे हैं। हमारी सरकार गांव,गरीब और किसानों के लिए समर्पित है। भ्रष्टाचार,काला धन हमारे देश के लिए बीमारी की तरह है। गरीबी हटाने में भ्रष्टाचार और कालाधन सबसे बड़ी बाधा है। आतंकवाद और जाली नोट देश को तबाह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले ढाई वर्षों में भारत ने ग्लोबल इकॉनामी में एक ब्राइट स्पाट के रूप में उपस्थिति दर्ज कराई है।
2015 में हमारी सरकार ने कालाधन को लेकर कड़ा कानून बनाया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.