यमुना विकास प्राधिकरण के अतिरिक्त मुआवजा बांटने की नीति को लेकर किसानों में आक्रोश

जैसा कि यमुना विकास प्राधिकरण 64.70 प्रतिशत अतिरिक्त मुआवजा गांवों में कैम्प लगाकर वितरित किया जा रहा है उसके तरीके और किसानों के साथ की जा रही हकतल्फी को लेकर क्षेत्र में बेहद आक्रोश है। उसी को लेकर कल दिनांक 15 नवम्बर सन् 2014 को मिर्जापुर गांव में अनेकों गांवों की एक पंचायत हुई थी, उसमें प्राधिकरण की किसान विरोधी नीतियों के लिए प्राधिकरण के खिलाफ किसानों ने मोर्चा खोल दिया था। कल दिनांक 17 नवम्बर सन् 2014 को यमुना एक्सप्रेस-वे रौनीजा अंडरपास पर किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष चैधारी अमरपाल सिंह के आह्वान पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता धीरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में सुबह 10ः00 बजे से प्राधिकरण की नीयत और नीति का भंडाफोड करने के लिए एक महापंचायत की जा रही है। अगर जरूरी समझा गया तो किसान को प्राधिकरण द्वारा गुमराह कर लिये जा रहे कब्जे को भी नही लेने दिया जायेगा। इस सम्बन्ध में किसानों से विचार विमर्श के पश्चात किसानों के दर्द को लिपिबद्ध कर, एक ज्ञापन मा0 मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश, सरकार, लखनऊ को भेजा गया है, जिसकी सूचना जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर को भी प्रेषित की जा चुकी है, जो इस प्रेस विज्ञप्ति के साथ संलग्न है। आपके सहयोग और स्नेह की आकांक्षा लिये हुए आपका मंगलाकांक्षी…धीरेन्द्र सिंह

Comments are closed.