यादव सिंह की गिरफ्तारी आँखों में धूल झोंक ने के समान

यादव सिंह की गिरफ्तारी आँखों में धूल झोंकने के समान है – मौलिक भारत

मौलिक भारत के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के. विकास गुप्ता एवं महासचिव अनुज अग्रवाल ने आज दिनांक 4 फरवरी को अग्रसेन भवन से 33 नोयडा में आयोजित प्रेस वार्ता में नोयडा, ग्रेटर नोयडा एवं यमुना एक्सप्रेस वे प्राधिकरणों के पूर्व चीफ इंजीनीयर यादव सिंह की सी बी आई द्वारा गिरफ्तारी का स्वागत किया। संस्था ने कुछ दिनों पूर्व ही दिनांक 15 जनवरी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की पत्र लिखकर सी बी आई द्वारा यादव सिंह सिंडीकेट की जाँच में ढिलाई की शिकायत की थी, जिसके परिणामस्वरूप यह गिरफ्तारी संभव हो पायी।
मौलिक भारत इस गिरफ़्तारी को जांच की दिशा में सही, देर से लिया और अधूरा कदम मानता है, क्योकि हमने अपने पत्र जिसकी प्रति संलग्न है, में इस घोटाले में शामिल अनेक लोगों व पक्षों के बारे में बताया था किंतू उस दिशा में कोई कार्यवाही सी बी आई द्वारा नहीं की गयी। ऐसे में मात्र यादव सिंह की गिरफ्तारी आँखों में धूल झोंकने के समान है इसलिये मौलिक भारत सी बी आई से मांग करता है कि –
1. इस घोटाले में एक पूरा सिंडीकेट शामिल है जिसमे उत्तर प्रदेश की पूर्व की बसपा और वर्तमान की सपा सरकार के मुखिया के परिवार के लोग शामिल हें, उनको भी तत्काल गिरफ्तार किया जाये।
2. मौलिक भारत का मानना है कि इस पूरे घोटाले में यादव सिंह एक मुखोटा मात्र हें और इसमें बसपा और सपा दोनों राजनीतिक दलो के प्रमुख नेता, तीनो प्राधिकरणो के अध्यक्ष एवं सी ई ओ सहित दर्ज़नो सिविल सेवक, बिल्डर, ठेकेदार, अभियंता, प्रॉपर्टी डीलर, दलाल,पत्रकार आदि शामिल हें, इन सबके नाम यादव सिंह के घर पर आयकर विभाग के छापो के समय मिली डायरी में लिखे हें, फिर भी सी बी आई इन लोगों के विरुद्ध जानबूझकर और दबाब में कोई भी क़ानूनी कार्यवाही नहीं कर रही है, हम इन सब लोगों के विरुद्ध तुरंत उचित क़ानूनी कार्यवाही की मांग करते हें।
3. अगर सी बी आई इस दिशा में तुरंत कोई कदम नहीं उठती है तो मौलिक भारत यथाशीघ्र जनहित में उचित क़ानूनी कार्यवाही हेतू न्यायालय की शरण में जायेगा।
अनुज अग्रवाल,
महासचिव,मौलिक भारत।
09811424443
www.maulikbharat

Comments are closed.