यादव सिंह घोटाला केस में सीबीआई ने बड़ा खुल ासा किया है।

यादव सिंह घोटाला केस में सीबीआई ने बड़ा खुलासा किया है। सीबीआई ने नोएडा अथॉरिटी में काम करने वाले असिस्टेंट इंजिनियर प्रोजेक्ट रामेन्द्र सिंह को गिरफ्तार किया था। सीबीआई ने रामेन्द्र सिंह को दो बार रिमांड पर लिया था। रिमांड के दौरान सीबीआई ने रामेन्द्र सिंह से बड़ो रिकवरी की हैं। रामेन्द्र के वकील की माने तो सीबीआई ने कोर्ट में रामेन्द्र सिंह से डेढ़ किलो सोना जिसमे 1 किलो की बिस्कुट और आधा किलो सोने केजेवरात रिकवर किए हैं। इसके अलावा उसके पास से कई अहम दस्तावेज बरामद हुए हैं जिसका इस्तेमाल सीबीआई अपने जांच में करेगी। दस्तावेजो में कई जगह प्रॉपर्टी के रजिस्ट्री के कागजात भी शामिल हैं। वकील की माने तो ये रिकवरी रामेन्द्र के बेटी के घर से हुए हैं जो नॉएडा के सेक्टर 39 में रहती है। सीबीआई इन दस्तावेजो का इस्तेमाल चार्जशीट में करेगी। वकील का कहना हैं कि इस सम्बन्ध में सीबीआई ने अभी कोई सूची कोर्ट में पेश नहीं की है। सूत्र बताते हैं कि सीबीआई ने इस मामले में यादव सिंह के ड्राईवर से भी सघन पूछताछ की है। अभी रामेन्द्र सिंह न्यायायिक हिरासत में गाजियाबाद की डासना जेल में हैं।

Comments are closed.