युवा पत्रकार राजेश कुमार ह्यूमैनिटी एचीव र्स अवार्ड से सम्मानित.
> दिल्ली के रोहिणी स्थित किंग्स मॉल के सभागार में निवेदिता व एआर फाउंडेशन द्वारा आयोजित ह्यूमैनिटी एचीवर्स अवार्ड्स 2017 कार्यक्रम में दिल्ली के युवा पत्रकार राजेश कुमार को ह्यूमैनिटी एचीवर्स अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। मूलरूप से बिहार के पश्चिमी चम्पारण जिले के नरकटियागंज निवासी राजेश कुमार ने अपनी पत्रिकारिता पारी की शुरुआत सहारा मीडिया ग्रुप के राष्ट्रीय सहारा दैनिक अखबार से वर्ष 2009 में की थी और 2 वर्ष पूर्व दिल्ली से पत्रकारिता की नयी पारी का आगाज करते हुये पत्रकारिता क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान स्थापित कर चुके है। वे अपनी बेबाक व निष्पक्ष लेखनी के लिये जाने जाते है। इससे पूर्व दिल्ली रत्न अवार्ड, जन गौरव अवार्ड, राजधानी गौरव अवार्ड आदि सम्मान प्राप्त कर चुके है। इस सम्मान समारोह में समाजसेवियों, कलाकारों, पत्रकारों सहित अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ठ योगदान करने वाले विभिन्न राज्यों से आये लोगों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ह्यूमन राईट एक्टिविस्ट श्रीमती अर्पिता बंसल मौजूद रहीं। ह्यूमैनिटी एचीवर्स अवॉर्ड से सरल समाज संगठन की संस्थापिका सोनिया गोयल को समाजसेवा क्षेत्र में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व व संचालन निवेदिता फाउंडेशन की महासचिव नीलिमा ठाकुर ने किया।

Comments are closed.