राजपाल यादव के बड़े भाई श्रीपाल यादव एक नई र ाजनीतीक पारी शुरू कर रहे हैं

लखनऊ- कम कद-काठी हास्य चर्चित अभिनेता फिल्मी परदे पर बड़े और दमदार रोल करने वाले राजपाल यादव के बड़े भाई श्रीपाल यादव एक नई राजनीतीक पारी शुरू कर रहे हैं वह भी राजनीति के मैदान से ख़बर है उनकी इस नई पार्टी का नाम सर्व समभाव पार्टी रखा गया है।राजपाल व श्रीपाल यादव ने अपनी पॉलिटिकल पार्टी बनाने के साथ चुनाव मैदान में भी हाथ आजमाने का फैसला कर लिया है। उनका पहला लक्ष्य उत्तर प्रदेश में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव है जिसमे इस नई पार्टी के उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। बताया जा रहा है कि राजपाल व् श्रीपाल यादव काफी होमवर्क करने के बाद राजनीति के क्षेत्र में जाने का अहम फैसला किया है। उनका मानना है कि पार्टी के माध्यम से वो जनता के बीच अच्छी तरह से सेवा कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश चुनाव में वो भ्रष्टाचार मिटाने और जनता से जुड़े कामों को बेहतरीन से करने के लिए लोगों के बीच भी जाएंगे। हालांकि राजपाल यादव ने स्पष्ट कर दिया है कि राजनीती में जाने के बावजूद बॉलीवुड के दुनिया से रिश्तें नहीं तोड़ेंगे

Comments are closed.