रालोसपा कार्यकारिणी की बैठक 31 जनवरी को

Galgotias Ad

रालोसपा कार्यकारिणी की बैठक 31 जनवरी को

नई दिल्ली , 28 जनवरी। ाष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) कार्यकारिणी की बैठक 31 जनवरी को राजधानी के कांस्टूट्यूशन क्लब में होगी. बैठक की अध्यक्षता रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा करेंगे। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व प्रवक्ता फ़ज़ल इमाम मल्लिक ने यह जानकारी दी है।

मल्लिक के मुताबिक राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में वर्तमान राजनीतिक मुद्दों पर बातचीत होगी। इसके अलावा उत्त्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और दिल्ली नगर निगम चुनाव पर भी चर्चा होगी। पार्टी उत्तर प्रदेश में अपने बूते चुनाव लड़ रही है। मल्लिक ने बताया कि बैठक में पांच मार्च को होने वाले राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारी पर भी विचार विमर्श किया जाएगा। राष्ट्रीय सम्मेलन दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में होगा। बैठक में पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शंकर झा आजाद, पूर्व केंद्रीय मंत्री व उपाध्यक्ष दशई चौधरी, प्रधान महासचिव राम बिहारी सिंह, संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष सांसद रामकुमार शर्मा, कोषाध्यझ राजेश यादव, महासचिव राजीव जायसवाल, मालती कुशवाहा, अरुण कुशवाहा, नचिकेता मंडल, अंगद कुशवाहा, रामबाबू सिंह, क्रांति प्रकाश व जहांगीर खान युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मोहम्मद कामरान, महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष सीमा सक्सेना सहित बिहार, बंगाल, गुजरात, महाराष्ट्र, असम, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, केरल, कर्नाटक, हरियाणा व दूसरे राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष हिस्सा लेंगे।

Comments are closed.