रेहडी पटरी को उजाड़ रही है बीजेपी शासित mcd, east m cd.. आप पार्टी

रेहड़ी-पटरी वालों को उजाड़ रही है BJP शासित MCD, ईस्ट MCD मुख्यालय पर नेशनल हॉकर फेडरेशन के प्रदर्शन में AAP विधायक भी हुए शामिल

बीजेपी शासित एमसीडी द्वारा चलाए जा रहे रेहड़ी-पटरी उजाड़ीकरण के विरोध में नेशनल हॉकर फेडरेशन ने ईस्ट दिल्ली नगर निगम मुख्यालय पर ज़ोरदार प्रदर्शन किया। हॉकर फेडरेशन को समर्थन देने के लिए आम आदमी पार्टी के पूर्वी दिल्ली से विधायक नितिन त्यागी, अमानतुल्लाह ख़ान, राजू धींगान, मनोज कुमार और एस के बग्गा भी पहुंचे। पार्टी के सभी विधायकों ने हॉकर फेडरेशन की मांगों को सही बताया और कहा कि बीजेपी शासित एमसीडी कानून के ख़िलाफ़ जाकर रेहड़ी-पटरी और साप्ताहिक बाज़ार के पथ विक्रेताओं को ना केवल परेशान कर रही है बल्कि उनके रोज़गार को भी उजाड़ रही है।

आम आदमी पार्टी के विधायक अपने समर्थकों के साथ नेशनल हॉकर फेडरेशन को समर्थन देने के लिए पहुंचे जहां उन्होने फेडरेशन के लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर बीजेपी शासित एमसीडी द्वारा किए जा रहे अत्याचारपूर्ण बर्ताव की कड़ी आलोचना की और कहा कि जितनी भी मांगें फेडरेशन द्वारा रखी गईं हैं वो उनका समर्थन करते हैं और इस लड़ाई में ना केवल पार्टी के विधायक बल्कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता इन विक्रेताओं के हक़ की लड़ाई में इनके साथ खड़े हैं। विधायकों ने साथ ही कहा कि बीजेपी शासित केंद सरकार और नगर निगम रेहड़ी-पटरी वालों और पथ विक्रेताओं को बेरोज़गार करने की कोशिश कर रहे हैं और इन्हे माननीय सुप्रीम कोर्ट और माननीय हाई कोर्ट के आदेशों की भी कोई परवाह नहीं है और जिसके तहत ये अपनी तानाशाही से इन पथ विक्रेताओं के रोज़गार को उजाड़ रहे हैं जिसकी आम आदमी पार्टी कड़े शब्दों में निंदा करती है।

प्रदर्शन में शामिल आम आदमी पार्टी विधायक नितिन त्यागी ने कहा कि ‘भारतीय जनता पार्टी शासित एमसीडी द्वारा इन पथ विक्रेताओं पर किया जा रहा यह अत्याचार निंदनीय है और हम यह मांग करते हैं कि जब तक सर्वेक्षण का कार्य पूरा नहीं हो जाता और इन विक्रेताओं को वेंडिग प्रमाण पत्र जारी नहीं हो जाते तब तक इनके रोज़गार को उजाड़ा ना जाए। एमसीडी में बैठे भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को अपनी तानाशाही दिखाने की बजाए कानून का पालन करना चाहिए”

1- पथ विक्रेता कानून 2014 में यह व्यवस्था की गई है कि जब तक सर्वेक्षण नहीं हो जाता और पथ विक्रेताओं को वेंडिंग प्रमाण पत्र जारी नहीं किए जाते तब तक पथ विक्रेता को उसके रोज़गार से बेदख़ल नहीं किया जाए।

2- पुरानी तहबाज़ारी योजनाओं के तहत पासशुदा तहबाज़ारी धारकों को दिल्ली नगर निगम द्वारा सोची समझी साज़िश के तहत हटाया जा रहा है जिसे तुरंत प्रभाव से बंद किया जाए।

जितेद्र पाल (tennews.in)

Comments are closed.