विकलांग क्रांति सम्मेलन की तैयारी जोरो पर

राष्ट्रीय विकलांग अधिकार एवं कर्तव्य मंच द्वारा विकलांग जनो के हक और अधिकार की मांग को लेकर विश्व विकलांग दिवस पर जंतर मन्तर पर आयोजित विकलांग क्रांति सम्मेलन की तैयारी तेज कर दी गयी हैं
उक्त जानकारी देते हुए राष्ट्रीय महामंत्री संदीप अरोरा ने बताया की पुरे देश से विकलांगजन इस क्रांति सम्मेलन में भाग लेंगे विकलांग दिवस के नाम पर अभी तक हो रहे दिखावे वाले सरकारी कार्यक्रमो की पोल विकलांग जनो के सम्मुख 3 दिसम्बर को जंतर मंतर पर खोली जायेगी । राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री देवानंद शर्मा के नेतृत्व में कार्यक्रम की जोरदार तैयारी चल रही हैं विकलांग जनो के अधिक से अधिक सहभागिता के लिए सभी के द्वारा प्रयास किया जा रहा हैं
श्री अरोड़ा ने बताया की उक्त सम्मेलन को आयोजित करने में और भी विभिन्न संस्थाओ का पूरा सहयोग मिल रहा हैं ये क्रांति सम्मेलन ऐतिहासिक होगा
सम्मेलन आयोजन समिति प्रमुख श्रीमती कविता पांचाल ने बताया की सफल संचालन के लिए दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष श्री रवि वशिष्ठ के नेतृत्व में रेहान कु0 अनीता अग्रवाल नीरज कु0 अनीता जायसवाल लालचंद दयानंद आदि कार्यकर्ता दिन रात मेहनत कर रहे हैं ।

Comments are closed.