विकलांग दिवस पर जंतर मन्तर पर होगा विकलांग क्रांति सम्मेलन
विकलांग जनो के हक अधिकार की मांग और सरकारी नीतियों की पोल खोलने के लिए 3 दिसम्बर को दिन में 09 बजे से जंतर मंतर पर विकलांग क्रान्ति दिवस का आयोजन राष्ट्रीय विकलांग अधिकार एवं कर्तव्य मंच द्वारा किया जायेगा जिसमे पूरे देश से काफी संख्या में विकलांग जन एकत्र होंगे ।
उक्त जानकरी देते हुए सम्मेलन आयोजन समिति प्रमुख श्रीमती कविता पांचाल ने बताया की प्रत्येक वर्ष 3 दिसम्बर विश्व विकलांग दिवस के दिन पुरस्कार और कुछ उपकरण बाँट कर सरकार अपने कर्तव्य की इतिश्री कर लेती हैं जब विकलांग जन अपनी मुलभुत आवशयक्ता के लिए परेशान रहते हैं विकलांगजनो के नाम पर करोडो रुपये इधर से उधर होते हैं जिसका 20 प्रतिशत लाभ भी विकलांग जनो को नही मिलता हैं इन मुद्दों के साथ राष्ट्रीय विकलांग आयोग के गठन, विकलांग अधिकार अधिनियम 2014 को पारित किये जाने, पूरे देश में विकलांग जनो के लिए सामान्य नीति बनाने, विशेष शिक्षको को स्थाई करने, विकलांग जनो को योग्यता के अनुसार रोजगार देने, पेंशन 5000 किये जाने जैसी मांगो को भी प्रमुख्यता से उठाया जॉएगा । राष्ट्रीय विकलांग अधिकार एवं कर्तव्य मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री देवानंद शर्मा “देव” के आह्वान पर पूरे देश की कई संस्थाओ के विकलांग जन सम्मेलन में भाग लेंगे.
Comments are closed.