विजय नगर स्थित रोज बैल पब्लिक स्कूल में पांचवी वार्षिक प्रदर्शनी “मंजिले” का आयोजन हुआ

DSC_0098

विजय नगर स्थित रोज बैल पब्लिक स्कूल में पांचवी वार्षिक प्रदर्शनी का आयोजन हुआ. प्रदर्शनी की विषय वस्तु विभन्न करियर विकल्प थे. प्रदर्शनी को “मंजिले” नाम दिया गया. प्रदर्शनी में छात्रों ने विभिन्न मॉडल्स व नाटको के माध्यम से अलग  अलग करियर विकल्प को दर्शाया. प्रदर्शनी के मुख्य आकर्षण इंडिया गेट का १५ फुट उचा मॉडल व भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों के मॉडल्स रहे. भारतीय वायुसेना के सुखोई लड़ाकू विमान का २० फुट लम्बा हुबहु मॉडल हवा में ३० फुट ऊपर लटकाया गया. इस तरह ही भारतीय वायुसेना के हेलीकाप्टर “चीता”  के १५ फुट  लम्बे मॉडल को भी हवा में २० फुट ऊपर लटकाया गया. भारतीय नौसेना के जंगी जहाज आईएनएस विक्रांत का भी २५ फुट लम्बा मॉडल बनाया गया जो की खासा आकर्षण का केंद्र रहा. इन मॉडल्स को बनवाने में दो अध्यापक क्रमशः प्रवीण शर्मा व सेतुराम का विशेष योगदान रहा. कार्यक्रम के आरंभ में पठानकोट आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धासुमन अर्पित किये गए.

स्कूल के वाईस चेयरमैन बल्प्रीत सिंह ने बताया की प्रदर्शनी की थीम प्रधानमंत्री जी के कौशल विकास योजना से प्रेरित है. कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती चारू बजाज  ( मैंनेजिंग डायरेक्टर, स्किल्स एंड यू प्राइवेट लिमिटेड) ने कहा की आज कल के प्रतिस्पर्धा वाले युग में जहा विद्यार्थियो को डॉक्टर, इंजिनियर जेसे सीमित करियर विकल्पों के बारे में ही पता है उन विद्यार्थियो व अभिभावकों के लिए यह प्रदर्शनी अत्यंत महत्त्वपूर्ण व लाभदायक है. प्रदर्शनी दो दिन क्रमशः २५ व् २६ जनवरी के लिए लगाया गया है. प्रदर्शनी में १०० से ज्यादा करियर विकल्पों को वर्किंग मॉडल्स के माध्यम से विस्तार से समझाया व बताया गया. स्कूल के डायरेक्टर यशमीत सिंह ने प्रदर्शनी की सफलता का श्रेय संपूर्ण स्टाफ व बच्चो को दिया. इस अवसर पर सुभाष जैन व नरेन्द्र चौधरी उपस्थित थे.

स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती धरमजीत कौर ने कहा कि प्रदर्शनी एक प्रयास है जिससे विद्यार्थियो व उनके अभिभावकों में अन्य कैरियर्स के प्रति जागरूकता उत्पन्न हो. प्रदर्शनी में पोर्टेबल टॉयलेट, आस्ट्रोनोट, अर्बन फार्मिंग, सिविल एविएशन, मास कम्युनिकेशन, जिम कोच, ब्यूटिशियन, इवेंट मैनेजमेंट इत्यादि आकर्षण का केंद्र रहे. प्रदर्शनी में अंकित यादव, कपिल शर्मा, गणेश, रवि कान्त, सुमित, रिषभ, आदित्य, आकिब, गगन, संगम, शिवांशु, समद, महिमा, काजल  व शालू गौतम इत्यादि विद्यार्थियो का विशेष योगदान रहा.

Comments are closed.