विधानसभा चुनाव सबंधी रणनीति बनाने के लिए अकाली नेताओ की हुई बैठक

शिरोमणी अकाली दल दिल्ली इकाई के नेताओं तथा पदाधिकारीयों की हंगामी बैठक आज पार्टी कार्यालय में प्रधान मनजीत सिंह जी.के. द्वारा आगामी विधानसभा चुनावों के बारे में रणनीति बनाने तथा पार्टी को संगठनात्मक तौर पर मजबूत करने के लिए बुलाई गई। जिसमें पार्टी के दिल्ली इकाई प्रभारी बलवंत सिंह रामूवालीया द्वारा पार्टी की कमज़ोरीयां, ताकत, ज़मीनी हालात, निगरानी दस्तो का निर्माण, भावी अकाली उम्मीदवारों को अपने विधानसभा क्षेत्रो में अभी से सरगर्म करने सहित कई मसलों पर बंद कमरे मंे बैठक के दौरान पार्टी कार्यक्रताओं द्वारा उठाए गए सवालों तथा सलाहों पर गौर करने का भी भरोसा दिया गया।
इस बैठक के दौरान जी.के. द्वारा पार्टी के पुर्व महासचिव अशोक गुप्ता के निधन पर शोक प्रस्ताव भी पेश किया गया, जिसके उपरांत मौजूद लोगो द्वारा खड़े होकर सतनाम-वाहेगुरू का जाप करके पुण्य आत्मा को श्रृद्धांजलि भेंट की गई। पिछले विधानसभा चुनाव लड़े पार्टी के चारो उम्मीदवारो मनजिन्दर सिंह सिरसा, हरमीत सिंह कालका, जतिन्दर सिंह शन्टी और श्याम शर्मा द्वारा इन चुनावो के दौरान आई दिक्कतों के बारे में बताते हुए अपने क्षे़त्रों में पार्टी कार्यकर्ताओं की सरगर्मी को बढाने की सलाह भी दी गई।
जी.के. द्वारा इस अवसर पर दिल्ली सिख गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के उपाध्यक्ष तनवंत सिंह को इन चुनावों से सबंधी तालमेल कमेटी का संयोजक नियुक्त करते हुए दिल्ली कमेटी सदस्य तथा पुर्व निगम पार्षद कैप्टन इन्द्रप्रीत सिंह, निगम पार्षद डिंम्पल चड्डा और रितू वोहरा को इस कमेटी का सदस्य नियुक्त किया। उक्त कमेटी सबंधित क्षेत्रो में कार्यकर्ताओं तथा नेताओ की ज़रूरत का अंदाज़ा लगाकर पदाधिकारीयों की जि़म्मेदारी लगाने की सिफारिश हाईकमान को करेगी। जी.के. तथा रामूवालीया द्वारा अकाली दल के 7 संसद सदस्यों तथा विधायको को भी इन चुनावों में जल्द उतारने के लिए जरूरी रूपरेखा तैयार करने की जि़म्मेदारी भी इस कमेटी को सौंपी गई है।
इस बैठक में गुरूद्वारा श्री गुरू सिंघ सभा सुभाष नगर के समस्त प्रबंधको ने वरिष्ठ अकाली नेता जगजीत सिंह रिहल तथा सर्कल जत्थेदार प्रीतम सिंह की प्रेरणा से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता प्राप्त की।  पार्टी में शामिल हुए उक्त नेताओं को सिरोपा देकर सम्मानित भी किया गया। जिसमें प्रमुख है, प्रधान दलजीत सिंह मल्होत्रा, पदाधिकारी अमरजीत सिंह कोहली, अमरजीत सिंह पिंकी, जगदीप सिंह सब्बरवाल, प्रभजोत सिंह तथा सुखचैन सिंह। इस अवसर पर दिल्ली कमेटी सदस्य कुलमोहन सिंह, परमजीत सिंह राणा, चमन सिंह, हरदेव सिंह धनोआ, जसबीर सिंह जस्सी, गुरबचन सिंह चीमा सहित सैंकडो पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Comments are closed.