विहिप ने रचाया भारत समृद्धि यज्ञ
देश के चहुँ मुखी विकास के लिए प्रार्थना करते हुए विश्व हिन्दू परिषद व आर्य समाज संत नगर ने आज भारत समृद्धि यज्ञ का आयोजन किया. इस अवसर पर विहिप दिल्ली के मीडिया प्रमुख व आर्य समाज संत नगर के कार्यकारी प्रधान श्री विनोद बंसल ने नई सरकार को शुभ कामनाएं देते हुए कहा कि विश्व भर की निगाहें भारत की ओर टक-टकी लगा कर देख रही हैं. हमें विश्वास है कि भारत अब न सिर्फ भौतिक बल्कि सांस्कृतिक व आध्यात्मिक विकास में नए कीर्तिमान बनाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि हमें विश्वास है कि अब भारत में गौ, गंगा, गायत्री, मंदिर, महिलाएं, वृद्ध व् बच्चे पूर्णत: सुरक्षित रहेंगे और संस्कृत, संस्कृति, संस्कार, यज्ञ, वेद तथा आध्यात्म का विकास होगा. न कोई भूखा सोएगा और न ही अन्न का दुरुपयोग होगा.
दक्षिणी दिल्ली के ईस्ट आफ़ कैलाश स्थित संत नगर आर्य समाज मन्दिर में आयोजित इस भारत समृद्धि यज्ञ के उपरान्त बोलते हुए वैदिक विदुषी श्रीमती विमलेश आर्या ने कहा कि चारों वेदों के मन्त्रों से दी गई ये आहुतियाँ हमारे खोए हुए राष्ट्रीय गौरव को पुन:प्रतिष्ठापित करने में मील का पत्थर साबित होंगीं.
इस अवसर पर आर्य समाज मंदिर के कोषाध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सूद, सह कोषाध्यक्ष श्री विनोद कौशिक, संरक्षक श्री राम कृष्ण, श्री जसवंत राय, विहिप के सह प्रखंड मंत्री श्री संजय सिकरिया व समाज सेवी श्री अरुण होरा के अलावा श्रीमती राज कुमारी, श्रीमती कल्पना शर्मा, श्रीमती चन्द्र ज्योति श्रीमती हितेश व कुसुम सहित अनेक लोगों ने यज्ञ में आहुतियां लगा कर राष्ट्र समृद्धि की प्रार्थना की।



Comments are closed.