व्यापारियों में असमंजस, बुलाई बड़ी बैठक “

" व्यापारियों में असमंजस, बुलाई बड़ी बैठक "
केन्द्र सरकार द्वारा 500 और 1000 के नोटों को बन्द करने के बाद दिल्ली के बाजारों में अफरातफरी का माहौल है और दिल्ली का व्यापारी वर्ग असमंजस की स्थिति में है । इसी को देखते हुए कारोबारियों के शीर्ष संगठन चैम्बर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री CTI ने गुरूवार को काॅन्सटीट्यूशन क्लब में एक बड़ी मीटिंग बुलाई है ।
CTI के कन्वीनर बृजेश गोयल और हेमन्त गुप्ता ने बताया कि हम केन्द्र सरकार की कालेधन के खिलाफ इस मुहिम में साथ हैं लेकिन ये निर्णय अकस्मात लिया गया है जिसके कारण दिल्ली के कारोबारी असमंजस की स्थिति में हैं और बाजारों में अफरातफरी मची हुई है , इसी को देखते हुए CTI ने व्यापारियों की एक इमरजेन्सी मीटिंग बुलाई है , इस मीटिंग में दिल्ली के शीर्ष ट्रेड एसोसिएशन्स , इंडस्ट्री एसोसिएशन्स , ट्रान्सपोर्ट एसोसिएशन्स , होटल एसोसिएशन्स आदि के शीर्ष प्रतिनिधि शामिल होंगे ।
CTI के अध्यक्ष सुभाष खंडेलवाल ने कहा कि इस मीटिंग में केन्द्र सरकार के इस कदम से दिल्ली के व्यापार पर पड़ने वाले प्रभाव पर चर्चा होगी और वर्तमान परिस्थिति में दिल्ली के व्यापार को सुचारू रूप से कैसे चलाया जाए इसको लेकर व्यापारी अपनी अपनी राय देंगे,
इस मीटिंग में व्यापारी अपनी आगे की रणनीति भी तय करेंगे ।
CTI ने इसके लिए एक लीगल एक्सपर्ट्स का पैनल भी नियुक्त किया है जो व्यापारियों को इस मुद्दे पर जागरूक करेगा

Leave A Reply

Your email address will not be published.