व्यापार मेले में झारखण्ड पवेलियन का शुभारम्भ करने पहुंचे शहरी विकास एवं परिवहन मंत्री सीपी सिंह

झारखंड में तेज़ी से बढ़

झारखंड में तेज़ी से बढ़ रहे हैं अवसर और संभावनाएं: सीपी सिंह
व्यापार मेले में झारखण्ड पवेलियन का शुभारम्भ करने पहुंचे शहरी विकास एवं परिवहन मंत्री सीपी सिंह
झारखण्ड पवेलियन में डिजिटल इंडिया के साथ-साथ मोमेंटम झारखंड पर भी ज़ोर

नई दिल्ली। “झारखंड में सभी क्षेत्रों में संभावनाएं एवं अवसर तेज़ी से बढ़ रहे हैं। झारखंड प्रदेश मेक इन इंडिया मुहीम को सफल बनाने में लगातार कार्यरत है। प्रगति मैदान में झारखण्ड पवेलियन लगाने पर हर्ष है। इसके ज़रिए प्रदेश के बड़े उद्योगों के साथ- साथ लघु एवं कुटीर उद्योगों को भी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में मदद मिलती है। झारखण्ड के शहरी विकास एवं परिवहन मंत्री सीपी सिंह ने सोमवार को प्रगति मैदान में शुरू हुए 36वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापर मेले में झारखंड पवेलियन का शुभारम्भ करते हुए ये बातें कहीं। इसके बाद उन्होंने पवेलियन का मुआयना किया और प्रदर्शकों की हौसला अफ़ज़ाई भी की।

उल्लेखनीय है कि झारखंड प्रदेश व्यापर मेले में साझीदार प्रदेश है। झारखंड पवेलियन प्रगति मैदान के गेट नंबर 4 के सामने बनाया गया है।
व्यापार मेले की तरह झारखण्ड की थीम भी डिजिटल इंडिया ही रखी गई है। पवेलियन के बीचोंबीच बने थीम हॉल में डिजिटल झारखण्ड के साथ इसकी पारंपरिक रीति और आस्था के प्रतीकों को शानदार ढंग से चित्रित किया गया है।

इस अवसर पर झारखण्ड के उद्योग निदेशक के रवि कुमार ने कहा कि प्रगति मैदान में डिजिटल इंडिया के साथ-साथ झारखण्ड प्रदेश के मोमेंटम झारखण्ड को भी बढ़ावा दे रहा है। इसके तहत रांची में 16 और 17 फरवरी 2017 को ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का आयोजन करने जा रहा है। इसमें देश-विदेश के प्रमुख निवेशकों को आमंत्रित किया जा रहा है। इससे झारखण्ड में उद्योगों को नई दिशा मिलेगी। साथ ही उसकी अर्थव्यवस्था में भी अधिक मजबूती आएगी।

इस  वर्ष पवेलियन में कुल 56 स्टॉल बनाए गए हैं। झारखण्ड दिवस 24 नवंबर को मनाया जायेगा। झारखण्ड पवेलियन में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, कृषि, पशु पालन, कोआपरेटिव, इंडस्ट्री मिबेस, पर्यटन, युवा, कला एवं संस्कृति, सूचना प्रौद्योगिकी, वन, झारक्रफ्ट, खादी बोर्ड, झुलका लैम्प, ज़ियादा, निजी, लघु उद्योग और सोलर इंडस्ट्री आदि विभाग भी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.