शिक्षकों ने किया डीआईओएस कार्यालय पर प्रदर्शन

यूपी माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने जन शक्ति निर्धारण की दोष पूर्ण प्रक्रिया के तहत जनता इंटर काॅलेज जेवर, चैधरी लक्ष्मी नारायण इंटर काॅलेज मंडी श्याम नगर, भवानी शंकर इंटर काॅलेज सदरपुर सराय सहित अन्य विद्यालयों के शिक्षकों का जून माह से रूके वेतन और अन्य मांगों को पूरा करने को लेकर सोमवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना दिया गया। धरने में यूपी शिक्षक संख्य के अध्यक्ष व विधायक ओम प्रकाश शर्मा, यूपी माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष हेमसिंह पुंडीर और प्रांतीय उपाध्यक्ष महेश चंद शर्मा आदि उपस्थित रहें। अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा ने कहा कि परिषदीय परीखा 2013 के मुल्यांकन के पारिश्रमिक का अभी तक भुगतान नहीं हो सकात है। जिसका शीघ्र भुगतान किया जाए। योग्य शिक्षकों को प्रोन्नत वेतन दिया जाए। ई-पेमेंट होने पर भी मासिक वेतन में अनावश्यक विलम्ब न किया जाए। पब्लिक इंटर काॅलेज जहांगीरपुर के सेवा निवृत्त शिक्षक रतीश कुमार सिंघल व अन्य शिक्षकों के ग्रेड का भुगतान किया जाए सहित आठ मांगों का ज्ञापन डीआईओएस को सौंपा गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.